Delhi Collapse Building: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आई है। दिल्ली में 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई है। भारी बारिश के बीच दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के बाद मलबे में कई लोग दब गए हैं। हालांकि 4 से 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। हादसे के पीछे भारी बारिश को कारम माना जा रहा है। बारिश के कारण नींव कमजोर होने के कारण बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 PM बजे साउथ-वेस्ट दिल्ली में सत्य निकेतन के पास बिल्डिंग गिरने का अलर्ट मिला। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। जानकारी का इंतज़ार है। आसपास की दूसरी बिल्डिंगों को भी सुरक्षा के लिए खाली करा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग में एक पीजी चल रहा था जिसकी वजह से मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीमों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मलबा हटाने और लोगों को निकालने में जुटे हैं। आरके पुरम के विधायक अनिल शर्मा ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी दी की राहत बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि इस मलबे में कई बच्चे दबे हैं जो कि दुखद है।

बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने कहा, यह बहुत दुखद घटना है; इससे ज़्यादा दिल तोड़ने वाली बात और क्या हो सकती है। छात्र यहां पढ़ने आते हैं और इस इमारत में PG में रहते हैं; यह इमारत गिर गई है। हालांकि, सही संख्या बताना मुश्किल है कि पांच, दस या बीस छात्र हैं। लेकिन हमें पक्का पता है कि छात्र अंदर फंसे हुए हैं। NDRF और MCD ने दो छात्रों को पहले ही बचा लिया है। कुछ छात्र अंदर से फ़ोन भी कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हैं, इसलिए बचाव कार्य जारी है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और मुख्यमंत्री ने यहां पूरी टीम भेजी है। पूरी सरकार बहुत चिंतित है और छात्रों को बचाने पर ध्यान दे रही है। यही हमारा मुख्य मकसद है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m