Delhi Encounter: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुठभेड़ हुआ है। दिल्ली के द्वारका में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। इसमें लगरपुरिया गैंग के दो बदमाश पकड़े गए, जिनमें से एक को गोली लगी है। ये बदमाश द्वारका में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
AATS (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, ये दोनों बदमाश द्वारका इलाके में हाल में ही गोली मारने की वारदात में शामिल थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
द्वारका AATS की टीम को लगरपुरिया गैंग के दो बदमाशों के श्याम बिहार इलाके में आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दोनों को पकड़ने के लिए AATS टीम ने ट्रैप लगाया था। बताया कि जैसे ही दोनों बदमाश नजदीक आए तो पुलिस ने दोनों को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन, बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में AATS की टीम ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

