Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 जुलाई 2026) की खबरों में रेखा सरकार ने बढ़ाई कांवड़ समितियों की आर्थिक सहायता, दिल्ली ‘लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी, जंतर-मंतर हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों के परिवार पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, BJP विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत प्रमुख रहा।

रेखा सरकार ने बढ़ाई कांवड़ समितियों की आर्थिक सहायता

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा-2026 (Kanwar Yatra) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने घोषणा की है कि कांवड़ समितियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं महंगाई और कांवड़ शिविरों के संचालन पर आने वाला खर्च भी पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। ऐसे में सरकार ने कांवड़ समितियों की वित्तीय सहायता बढ़ाने का निर्णय लिया है।

पढ़े पूरी खबर…..

जंतर-मंतर हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों के परिवार पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर छात्रों के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों ने अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख किया है। याचिका में मांग की गई है कि ड्यूटी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे पुलिसकर्मियों को भी आम नागरिकों की तरह जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि केंद्र और संबंधित प्राधिकरणों को ऐसे दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, जिनसे ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों की बेहतर रक्षा सुनिश्चित हो सके। याचिका में यह भी कहा गया है कि कानून लागू करने वाले कर्मियों को हिंसक परिस्थितियों में पर्याप्त कानूनी और संस्थागत संरक्षण मिलना चाहिए।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली‘लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी लंबे समय से लंबित ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

पढ़े पूरी खबर…..

BJP विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

वर्ष 2018 में दिल्ली के एक फार्महाउस में हुई हर्ष फायरिंग के मामले में बिहार के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई चार साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। साथ ही, अदालत ने उन्हें 25,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती पर रिहा करने का आदेश दिया है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

मालवीय नगर अग्निकांड: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश बीएंडबी होटल में 22 लोगों की मौत वाले भीषण अग्निकांड मामले में एक अहम कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली की एक अदालत ने होटल के कुक केसर नेगी को जमानत दे दी है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने वाली फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी तक जांच एजेंसियों को प्राप्त नहीं हुई है, ऐसे में केवल एक गवाह के बयान के आधार पर आरोपी की आपराधिक जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकती। (पढ़े पूरी खबर)

साकेत बिल्डिंग हादसा: दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सैदुलाजाब इलाके में 30 मई को चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम (MCD) को अवैध निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जांच में माना गया है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण ही यह दर्दनाक हादसा हुआ। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली कैब ड्राइवर मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा: राजधानी दिल्ली में पिछले सप्ताह सामने आए कैब ड्राइवर हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में आरोपियों ने पहले कैब चालक की बेरहमी से हत्या की और फिर उसकी लाश को कार में रखकर शहर की सड़कों पर घूमते रहे। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से सनी कैब में खतरनाक स्टंट भी कर रहे थे। (पढ़े पूरी खबर)

सांसद मार्च पर दिल्ली पुलिस का दावा: दिल्ली में छात्रों के ‘सांसद मार्च’ के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर कई सप्ताह से चल रहा शांतिपूर्ण धरना उस समय तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जब प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने निर्धारित शर्तों और अनुमति के दायरे से बाहर जाकर हाई-सिक्योरिटी जोन की ओर मार्च करने की कोशिश की। (पढ़े पूरी खबर)

सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष: दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को सिविक सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली और दोनों पदों पर उसके उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। वार्ड-226 (गौतमपुरी) से भाजपा पार्षद सत्या शर्मा (Satya Sharma) लगातार दूसरी बार स्थायी समिति की अध्यक्ष चुनी गईं। वहीं वार्ड-248 (करावल नगर वेस्ट) से भाजपा पार्षद सत्यपाल सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते दोनों नेताओं को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। MCD अधिकारियों ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा की। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली-NCR को मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी: दिल्ली-NCR में क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने चार नए नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी है। इन प्रस्तावित कॉरिडोरों का उद्देश्य दिल्ली-NCR में हाई-स्पीड क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना, विभिन्न शहरों के बीच यात्रा समय को कम करना और यात्रियों को तेज, सुरक्षित तथा आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है। (पढ़े पूरी खबर)

IGI एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने तस्करी के एक बड़े प्रयास का पर्दाफाश किया है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से आए एक यात्री को संदेह के आधार पर रोककर की गई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को फ्लाइट संख्या D7-182 से दिल्ली पहुंचे एक यात्री की गतिविधियां कस्टम अधिकारियों को संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसे विस्तृत जांच के लिए रोका गया। प्रारंभिक तलाशी के दौरान उसके सामान और शरीर की जांच में कोई प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन अधिकारियों का संदेह बना रहा। कस्टम अधिकारियों ने यात्री से पूछताछ जारी रखी और आगे की जांच के लिए उसे निगरानी में रखा। संदेह के आधार पर मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, जिसके बाद मामले में बड़ा खुलासा हुआ। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m