Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (10 अगस्त 2026) की खबरों में दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल’ को मंजूरी, CM रेखा गुप्ता ने 200 छात्राओं को बांटीं साइकिलें, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, दिल्ली विधानसभा में साइकिल खरीद घोटाले की गूंज, अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर तंज प्रमुख रहा।

दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल’ को मंजूरी
Delhi Private University Bill: दिल्ली सरकार छात्रों की बेहतरीन के लिए प्राइवेट यूनिवर्सिटी लेकर आ रही है। रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने ‘दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल’ को मंजूरी भी दे दी है। इस बिल से दिल्ली के छात्रों को बड़ा लाभ होगा।

CM रेखा गुप्ता ने 200 छात्राओं को बांटीं साइकिलें
दिल्ली सरकार की विद्या वाहिनी योजना के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर उत्तरी जिले के जोन-7 की 200 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल तक पहुंच को आसान बनाना, शिक्षा में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है। साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत कर दिया गया है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी, खासकर लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में करीब 20 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बहुस्तरीय (मल्टी-लेयर) निगरानी नेटवर्क तैयार किया गया है, जिसके जरिए संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
दिल्ली विधानसभा में साइकिल खरीद घोटाले की गूंज
दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए साइकिल से विधानसभा पहुंचे। इस दौरान कई विधायक नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर सदन परिसर में पहुंचे, जिससे राजनीतिक माहौल गर्मा गया। AAP विधायकों ने मंत्री आशीष सूद को लेकर लगाए गए आरोपों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। विरोध के प्रतीक के तौर पर विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे और विशेष संदेश वाली टी-शर्ट पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया।

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर तंज
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से E-20 पेट्रोल नीति को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं और सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक चुटकुले के माध्यम से सरकार पर तंज कसा।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
लक्ष्मी योजना को महिलाओं का जबरदस्त समर्थन: दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojana) को महिलाओं का शुरुआती दौर में ही बड़ा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। योजना का ऑनलाइन पोर्टल (Online Portel) शुरू होने के महज 4 दिनों के भीतर पंजीकरण का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंच गया है। इससे साफ है कि योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार तक 5,14,460 महिलाओं ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,18,728 आवेदनों को लाभार्थियों द्वारा पूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम रूप से सबमिट भी कर दिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)
लंबे समय से एक ही पद पर जमे अफसरों का होगा तबादला: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार को अधिकारियों के नियमित तबादलों के लिए स्पष्ट नीति तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत अधिकारियों का स्थानांतरण करने को भी कहा गया है। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और निष्पक्ष बनाने के लिए अधिकारियों का निश्चित अंतराल पर तबादला होना आवश्यक है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI Airport) पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU-C) ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 788.5 ग्राम संदिग्ध कोकीन बरामद की गई है। यह कार्रवाई 8 और 9 अगस्त की दरम्यानी रात नाइट ड्यूटी के दौरान की गई। (पढ़े पूरी खबर)
बिल्डर-मकान मालिक के बीच कोलैबोरेशन एग्रीमेंट रजिस्ट्रेशन जरूरी: राजधानी दिल्ली में जमीन मालिकों और बिल्डरों के बीच होने वाले कोलैबोरेशन एग्रीमेंट (collaboration agreement) को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली सरकार संपत्ति पंजीकरण (Property Registration) नियमों में संशोधन कर ऐसे सभी समझौतों का राजस्व विभाग में पंजीकरण अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद करारनामे को कानूनी मान्यता मिलेगी और संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आने की उम्मीद है। (पढ़े पूरी खबर)
चावल घोटाले के आरोपों पर मंत्री का पलटवार: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) सरकार पर 22 हजार करोड़ रुपये के कथित चावल घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी ने इस मामले को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि सरकारी व्यवस्था में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे हजारों करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका पैदा हुई है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव झा (Sanjeev Jha) और कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) भी मौजूद रहे। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


