Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (3 सितंबर 2026) की खबरों में दिल्ली जल बोर्ड घोटाला केस में AAP नेता सत्येंद्र जैन को जमानत; DTC बेड़े में जुड़ीं 50 EV बसें; दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर; कॉकरोज पार्टी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया से मारपीट प्रमुख रहा।

1. दिल्ली जल बोर्ड घोटाला केस में AAP नेता सत्येंद्र जैन को जमानत
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को कथित भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने गुरुवार को दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) प्रोजेक्ट्स की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में उन्हें जमानत दे दी। यह मामला दिल्ली जल बोर्ड के विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट्स की टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों से जुड़ा है। जांच एजेंसियों की ओर से टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे, जिसके आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई गई।

2. DTC बेड़े में जुड़ीं 50 EV बसें
दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत करने और क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने एक और कदम उठाया है। दिल्ली CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आज 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही हसनपुर और गाजीपुर में दो नए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशनों का भी उद्घाटन किया गया। नई इलेक्ट्रिक बसों के सड़कों पर उतरने से दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े को मजबूती मिलेगी।

3. दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर
दिल्ली के नरेला इलाके में गुरुवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर (Property dealer) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बाकनेर गांव स्थित एक जिम के बाहर हुई। मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है। वह रोजाना की तरह जिम करने के लिए वहां पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक, प्रमोद जिम करने के बाद जैसे ही बाहर निकला, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

4. कॉकरोज पार्टी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया से मारपीट
कॉकरोज जनता पार्टी यानी सीजेपी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया से मारपीट की गई है। आरोपियों ने पॉडकास्ट के बहाने बुलाकर पिटाई कर मारने की धमकी दी। दहिया ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके सोशल मीडिया वीडियो में हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्ति जताई। साथ ही टुकड़े-टुकड़े करके फेंकने की धमकी दी। दहिया ने दिल्ली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा मांगी है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
तन्वी को हार्ट सर्जरी की जगह Delhi AIIMS से मिली सिर्फ तारीख पर तारीख, हुई मौतः यह खबर हमारे देश के सिस्टम में किस तरह भर्राशाही (अव्यवस्था, मनमानी) हावी उसका मात्र उदाहरण है। जहां देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) में 15 साल की तन्वी को इलाज की जगह मौत मिली। तन्वी को हार्ट सर्जरी (Heart Surgery) की जगह Delhi AIIMS से सिर्फ तारीख पर तारीख मिली। आखिरकार 11 साल के लंबे इंतजार के बाद मासूम तन्वी मौत से जंग हार गई। अब तन्वी की मौत मामले में एम्स दिल्ली ने जांच कमेटी गठित की। लेकिन सवाल यह है कि जांच कमेटी गठित करने के बाद क्या दिल्ली एम्स एक मां की सूनी गोद में फिर से तन्वी को लौटा सकती है। जवाब है.. बिलकुल नहीं। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली वालों को मिला लंबा वीकेंडः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहने का आदेश जारी किया गया है। यह फैसला राजधानी में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को देखते हुए लिया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्वायत्त संस्थान और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) भी इस दिन बंद रहेंगे। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में कारोबार के लिए सिंगल विंडो सिस्टमः दिल्ली में कारोबार करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब राजधानी में कारोबार शुरू करने और उससे जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करना पहले के मुकाबले आसान और पारदर्शी बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की अध्यक्षता में हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में दिल्ली ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल-2026 (Ease of Doing Business Bill-2026) को मंजूरी दे दी गई है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, इस बिल के लागू होने के बाद कारोबारियों को विभिन्न विभागों से जरूरी अनुमतियां और रजिस्ट्रेशन लेने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत कम होगी। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



