Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (10 मई 2026) की खबरों में दिल्ली में अनाथ युवाओं को सहारा देगी नई ‘आफ्टरकेयर’ योजना; अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से की; गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का ‘आपरेशन गैंग बस्ट 2.0’ अभियान; दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज से समर वेकेशन प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में अनाथ युवाओं को सहारा देगी नई ‘आफ्टरकेयर’ योजना
दिल्ली सरकार ने बाल संरक्षण गृहों और अनाथालयों से 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद बाहर आने वाले युवाओं के लिए बड़ी पहल की है। सरकार ने “आफ्टरकेयर स्कीम फॉर यंग पर्सन्स” को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य ऐसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है। हर साल दिल्ली में करीब 150 से 200 युवा बाल संरक्षण संस्थानों से बाहर आते हैं। 18 वर्ष की आयु के बाद संस्थानों से निकलने पर उन्हें आर्थिक, सामाजिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। नई योजना इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

2. अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से की
पंजाब सरकार (Punjab Government) के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के घर ईडी की छापामारी से आप पार्टी गुस्से में है। संजीव अरोड़ा के यहां छापेमारी के बाद आप (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी पर पंजाब के लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उनकी तुलना मुगल शासक औरंगजेब (Aurangzeb) से भी कर डाली।

3. गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का ‘आपरेशन गैंग बस्ट 2.0’ अभियान
गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का ‘आपरेशन गैंग बस्ट 2.0’ एक्शन मोड में आ गया है। इस विशेष अभियान में पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने 108 ठिकानों पर छापेमारी कर 52 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पांच मई सुबह आठ बजे से सात मई सुबह आठ बजे तक चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने स्थानीय और अंतरराज्यीय गैंगों से जुड़े 52 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

4. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज से समर वेकेशन
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कल (11 मई) से समर वेकेशन (गर्मी की छुट्टी) शुरू हो रहा है। राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई 2026 से 30 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 11 मई से 23 मई 2026 तक विशेष रेमेडियल क्लासेस आयोजित की जाएंगी। इन कक्षाओं का उद्देश्य छात्रों के कमजोर विषयों को मजबूत करना और उनके लर्निंग आउटकम में सुधार लाना है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
मदर्स डे पर सीएम रेखा गुप्ता का उमड़ा मां प्रेमः मदर्स डे पर देश के कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने मां को त्याग, ममता, संस्कार और शक्ति का प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को समाज और जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताया। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने भी मदर्स डे पर मातृशक्ति को नमन किया। (पूरी खबर पढ़े)
Delhi AIIMS से डॉक्टरों का मोहभंग: दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी दिल्ली एम्स देश का शीर्ष सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। यहां देश के सभी राज्यों से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। यह अपने उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, अनुसंधान और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं, जैसे कैंसर उपचार और रोबोटिक सर्जरी, के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि दिल्ली एम्स हाल के दिनों में डॉक्टरों के पलायन के कारण चर्चाओं में है। दिल्ली एम्स से डॉक्टरों का मोहभंग हो रहा है और बड़ी तादाद में डॉक्टर छोड़कर दूसरे संस्थान जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़े)
आधी रात को दिल्ली में एनकाउंटरः देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधी ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातों का अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर आधी रात को दिल्ली में एनकाउंटर हुआ है। दिल्ली में देर रात सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

