Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (25 अक्टूबर 2026) की खबरों में दिल्ली में कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों की बढ़ी चिंता, यमुना में सफेद जहरीला झाग छठ से पहले मोटी परत जमी, जामिया में 14 दिन से छात्रों की भूख हड़ताल, विपक्ष की 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली के विरोध में सिख समुदाय उतरा प्रमुख रहा।

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

दिल्ली में लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शनों के बीच अब कांग्रेस की 1 नवंबर को प्रस्तावित महारैली ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। कारोबारी संगठनों को आशंका है कि दिवाली से ठीक पहले होने वाली इस रैली से बाजारों में करीब 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हो सकता है।

पढ़े पूरी खबर…..

यमुना में सफेद जहरीला झाग छठ से पहले मोटी परत जमी

Toxic White Foam In Yamuna River: एकबार फिर यमुना नदी में सफेद जहरीला झाग दिखने लगा है। दिल्ली में कालिंदी कुंज के पास सफेद झाग की मोटी परत दिख रही है। ये झाग उस समय दिखा है, जब रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) बड़े पैमाने पर यमुना घाटों पर सफाई अभिय़ान चला रही है। छठ महापर्व को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने सफाई अभियान की शुरुआत की थी। वहीं अभियान के दौरान ही सफेद जहरीला झाग दिखने से यमुना सफाई की पोल खुलती हुई दिख रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

जामिया में 14 दिन से छात्रों की भूख हड़ताल

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। पिछले 14 दिनों से छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जबकि कैंपस में 100 से 150 छात्र धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

विपक्ष की 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली के विरोध में सिख समुदाय उतरा

वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली (Ramlila Maidan Rally) करने का ऐलान किया है। इसके लिए कांग्रेस समते पूरा विपक्ष जुटा हुआ है। खुद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पूरे देश से लोगों के जुटने का आव्हान कर रहे हैं। हालांकि रैली को लेकर राहुल गांधी के लिए ‘मुसीबत’ बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। विपक्ष की 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली के विरोध में सिख समुदाय उतर गया है। 1 नवंबर 1984 को दिल्ली में हुए सिखों के नरसंहार का हवाला देते हुए सिख समुदाय और दंगों से पीड़ित परिवार ने विपक्ष की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली का विरोध करने का ऐलान किया है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

20 महिला कॉन्स्टेबल से ठगीः दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल से ठगी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ठगी मामले में गिरफ्तार विक्रांत कुमार उर्फ विक्की तोमर की सिर्फ एक महिला कॉन्स्टेबल से ठगी नहीं की थी। विक्की तोमर दिल्ली पुलिस की 20 महिला कॉन्स्टेबलों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे ठगी की थी। आरोपी विक्रांत सोशल मीडिया पर दिल्ली का ‘रिकी बहल’ (शातिर ठग) बनकर बैठा था, जिसका मकसद महिला कॉन्स्टेबलों को भावनात्मक रूप से जाल में फंसाकर आर्थिक रूप से लूटना था। (पढ़े पूरी खबर)

NGT ने Delhi MCD को ‘बड़ी पावर’ दी: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी भी एक्शन मूड में आ गई है। प्रदूषण की जांच से बचने वाले फैक्ट्री संचालकों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एनजीटी ने अब दिल्ली नगर निगम यानी दिल्ली एमसीडी को प्रदूषण जांच के दौरान बंद मिलने वाली फैक्ट्रियों के ताले तोड़ने की भी पावर दी है। एनजीटीने स्पष्ट किया है कि नगर निगम के अधिकृत अधिकारी कानून के तहत जरूरत पड़ने पर ऐसी इकाइयों के ताले तोड़कर निरीक्षण कर सकते हैं। (पढ़े पूरी खबर)

छात्रा ने भेजा था स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेलः दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच लोदी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल (Air Force Bal Bharati School) को मिले धमकी भरे ईमेल की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स कोई बाहरी नहीं बल्कि उसी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा है। स्कूल में छुट्टी कराने के इरादे से उसने स्कूल में बम रखे होने का फर्जी ईमेल भेजा था। (पढ़े पूरी खबर)

1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली से पहले बोले राहुल गांधी: वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन करने जा रही है। रामलीला मैदान रैली से पहले राहुल गांधी ने हुंकार भरी है। उन्होंने छात्रों, किसानों के साथ-साथ पूरे देश से दिल्ली पहुंचने की अपील की है। साथ ही BJP और उसके साथियों का भी दिल से धन्यवाद दिया है। (पढ़े पूरी खबर)

‘मच्छर मामा’ का एनकाउंटरः दिल्ली पुलिस ने ‘मच्छर मामा’ का एनकाउंटर किया है। कच्छा गैंग से जुड़े 1 लाख का इनामी ‘मच्छर मामा’ के साथ दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की कार्रवाई में एक लाख रुपये इनामी बदमाश सावन उर्फ मच्छर मामा के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने ‘मच्छर मामा’ को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं वारदात स्थल से बाइक और कट्टे की बरामद जब्त किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। (पढ़े पूरी खबर)

जामिया के बाद अब JNU में देश विरोधी प्रोपेगेंडाः दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाद अब जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी जेएनयू (JNU) में देशद्रोही प्रोपेगेंडा फैलाया गया है। जेएनयू (JNU) की दीवारों पर वामपंथी छात्रों ने दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद (Umar Khalid) को छोड़ने की मांग करते हुए ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी’ के नारे लिखे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इन नारों पर आपत्ति जताते हुए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m