Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (17 अक्टूबर 2026) की खबरों में दिल्ली में BS-4 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद; कांग्रेस की महारैली का व्यापारियों ने विरोध किया; दिल्ली में पोस्टरबाजी पर होगी FIR; दिल्ली MCD स्कूलों के 5.25 लाख बच्चों को का होगा कायाकल्प प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में BS-4 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1 नवंबर से बड़ा कदम उठाया जाएगा। BS-4 या उससे कम उत्सर्जन मानकों वाले कमर्शियल वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि, CNG और बिजली से चलने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इस फैसले का उद्देश्य दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रयासों को मजबूत करना है।

पढ़े पूरी खबर…..

2. कांग्रेस की महारैली का व्यापारियों ने विरोध किया

दिवाली से पहले 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली व्यापार महासंघ ने रैली का विरोध करते हुए इसकी अनुमति और मैदान की बुकिंग तत्काल रद्द करने की मांग की है। महासंघ ने इस संबंध में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार को पत्र लिखा है। व्यापारियों का कहना है कि रैली के कारण त्योहारी सीजन में कारोबार, यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

पढ़े पूरी खबर…..

3. दिल्ली में पोस्टरबाजी पर होगी FIR

त्योहारों के दौरान राजधानी दिल्ली को साफ-सुथरा, रोशन और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के इस दौर में राजधानी के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर गंदगी, कूड़े के ढेर, अव्यवस्था या अंधेरा नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ काम करने को कहा।

पढ़े पूरी खबर…..

4. दिल्ली MCD स्कूलों के 5.25 लाख बच्चों को का होगा कायाकल्प

दिल्ली नगर निगम (MCD) के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों को आर्थिक सहायता देने के साथ उनकी शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। टैगोर गार्डन स्थित निगम प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से करीब 5.25 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में कुल 71.93 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने निगम के 24 प्राथमिक विद्यालयों को पीएमश्री और सीएमश्री की तर्ज पर ‘निगम श्री विद्यालय’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरें……

प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर CAQM सख्तः दिल्ली-NCR में औद्योगिक प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों को 30 नवंबर 2026 तक पैन-टिल्ट-जूम (PTZ) कैमरे लगाने और उन्हें चालू करने के निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था के जरिए औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े इंतजामों की रियल टाइम निगरानी की जाएगी। (पूरी खबर पढ़े)

अभिजीत दीपके की बढ़ीं मुश्किलेंः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान से पहले उन्हें हिरासत में लिया था। अब पुलिस ने उनके खिलाफ एहतियाती कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की है। शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर की गई इस कार्रवाई के बाद दीपके को शनिवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया जाना है। (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m