Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (7 सितंबर 2026) की खबरों में UGC नियमों के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी, दिल्ली में मणिपुर के टीचर की पीट-पीटकर हत्या, बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार, सत्य निकेतन हादसे पर रेखा सरकार का बड़ा एक्शन प्रमुख रहा।

UGC नियमों के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने सोमवार को दिल्ली पुलिस (Dlhi Police) को करणी सेना के 20 सितंबर को जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर प्रस्तावित शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति के संबंध में विचार कर फैसला लेने का निर्देश दिया। यह याचिका प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर दायर की गई थी। याचिका में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से हाल ही में अधिसूचित उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले नियमों के खिलाफ 20 सितंबर को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में मणिपुर के टीचर की पीट-पीटकर हत्या

Manipur Teacher Beaten to Death in Delhi: इस वक्त की बड़ी और शर्मनाक खबर देश की राजधानी दिल्ली से आई है। दिल्ली में मणिपुर के टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। 54 वर्षीय रिटायर्ड संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की शोर-शराबे का विरोध करने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 1-2 आरोपी नाबालिग भी हैं। पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़े पूरी खबर…..

बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार

दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी हॉस्टल की बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है। हादसे के बाद से ही हरिराम फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम बंसल और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पढ़े पूरी खबर…..

सत्य निकेतन हादसे पर रेखा सरकार का बड़ा एक्शन

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के बाद साउथ जोन के 5 अधिकारियों पर गाज गिरी है। MCD कमिश्नर के आदेश पर इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। हादसे को लेकर अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी पर सवाल उठने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामले में प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही की जांच भी की जा रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

सत्य निकेतन PG हादसा: हाईकोर्ट पहुंचा मामला: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने की दर्दनाक घटना के बाद प्रशासनिक और न्यायिक कार्रवाई तेज हो गई है। मलबे में लोगों की तलाश के बीच अब मामले में कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर भी ताबड़तोड़ कदम उठाए जा रहे हैं। एक ओर जहां मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है, वहीं आरोपी मकान मालिक पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई है। (पढ़े पूरी खबर)

स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हाई कोर्ट का रुख, तुरंत सुनवाई को राजी; जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन के दौरान मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bhardwaj) ने अब दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) का रुख किया है। भारद्वाज ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका (Habeas Corpus) दायर कर अपनी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने की मांग की है। याचिका में उन्होंने तत्काल सुनवाई की मांग की थी। हाई कोर्ट ने उनकी इस मांग पर सहमति जताते हुए मामले की जल्द सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी है। (पढ़े पूरी खबर)

सत्य निकेतन हादसे में 6 मौतों के बाद MCD का एक्शन: राजधानी दिल्ली के साउथ कैंपस से सटे सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया है। संकरी गली में संचालित हो रही करीब 30 साल पुरानी पांच मंजिला पेइंग गेस्ट (PG) इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव अभियान चलाकर मलबे से लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अब दिल्ली नगर निगम (MCD) भी एक्शन मोड में आ गया है। निगम ने हादसे वाली इमारत के आसपास मौजूद जर्जर और खतरनाक इमारतों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन इमारतों की स्थिति की जांच की जा रही है, ताकि किसी दूसरे बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके। (पढ़े पूरी खबर)

शालीमार बाग बनेगा आदर्श विधानसभा: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने रविवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कुछ निर्माण कार्यों की शुरुआत की। इन परियोजनाओं से इलाके में साफ-सफाई व्यवस्था, पार्कों के सौंदर्यीकरण और सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य विकास को सिर्फ बड़े प्रोजेक्ट्स तक सीमित रखना नहीं है। सरकार यह सुनिश्चित करने पर काम कर रही है कि बेहतर नागरिक सुविधाएं हर गली, हर कॉलोनी और हर नागरिक तक पहुंचें। (पढ़े पूरी खबर)

BRICS समिट से दिल्ली में कई बदलाव: राष्ट्रीय राजधानी इस बार BRICS समिट की मेजबानी कर रही है। 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, इस हाई प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय आयोजन का असर आम दिल्लीवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी दिखाई दे रहा है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जा रहे हैं। वहीं, 11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला भी किया गया है। समिट के दौरान आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी जा रही है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m