Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (13 सितंबर 2026) की खबरों में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: PG संचालकों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत, Air India Flight AI 1886 में तकनीकी खराबी, दिल्ली के शेख सराय में बनेगी नई RFSL, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के कंस्ट्रक्शन मजदूरों को दी बड़ी सौगात प्रमुख रहा।

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: PG संचालकों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हादसे में गिरी इमारत में कथित तौर पर PG चला रहे थे।

Air India Flight AI 1886 में तकनीकी खराबी
भोपाल से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 1886 में रविवार सुबह उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान के बाएं इंजन में समस्या सामने आने के बाद इंजन फेल होने की आशंका जताई गई। स्थिति को देखते हुए विमान को एहतियातन जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जहां सुबह करीब 9:40 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

दिल्ली के शेख सराय में बनेगी नई RFSL
दिल्ली में आपराधिक मामलों की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में राजधानी में एक नई फोरेंसिक साइंस लैब बनाने जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति (EFC) की बैठक में शेख सराय में अत्याधुनिक क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है. इस परियोजना के लिए 151.81 करोड़ रुपये के बजट को भी स्वीकृति दी गई है.

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के कंस्ट्रक्शन मजदूरों को दी बड़ी सौगात
CM Rekha Gupta Big Gift for Delhi Construction Workers: सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के कंस्ट्रक्शन मजदूरों को बड़ी सौगात दी है। अब कंस्ट्रक्शन मजदूर ₹10 लाख तक कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के इस फैसले से दिल्ली में पंजीकृत 2.70 लाख से अधिक निर्माण श्रमिक और उनके परिवारों को फायदा होगा। इसमें हर लाभार्थी को 2 लाख और पूरे परिवार को अधिकतम 10 लाख रुपये तक का इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलेगा।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
Delhi Youth Murder: Delhi Youth Murder: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपराधियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना बन गया है। बेखौफ अपराधी हर दिन दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर (Law and order in Delhi) की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दिल्ली में हर दिन किसी न किसी का खून बह रहा है। जबकि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) इन अपराधियों के आगे बेबश नजर आ रही है। अपराधियों ने एक बार फिर अपना तांडव दिखाते हुए दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार रात की है। (पढ़े पूरी खबर)
जामिया इस्लामिया के मेस खाने में छिपकली मिलीः Jamia Millia Islamia Mess Food Found In Lizard: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मेस खाने में छिपकली मिलने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। खाने की गुणवत्ता को लेकर 11 सितंबर को J&K गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने भी मेस व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता के खिलाफ दोबारा प्रदर्शन शुरू किया। जामिया स्कूल के सैकड़ों छात्र भी कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने खाने की गुणवत्ता पर कहा कि स्कूल हॉस्टल के खाने में छिपकली मिली है। यह घोर लापरवाही है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में अब गांधी नगर में 4 मंजिला बिल्डिंग झुकी: Delhi 4 Multi Storey Building Tilts In Gandhi Nagar: दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने के बाद अब गांधी नगर में 4 मंजिला बिल्डिंग एक तरफ झुक गई है। इससे पहले कि किसी तरह की कोई अनहोनी हो, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) पहुंचकर लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया है। सुरक्षा कारणों से इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। जबकि लोगों को इमारत के पास जाने से रोक दिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली के फाइव स्टार होटल में पायलट की संदिग्ध मौत; दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाना इलाके के एक होटल द ग्रैंड में एयर इंडिया के पूर्व कैप्टन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस और एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, पायलट लेओवर के दौरान एक होटल में ठहरे हुए थे. मृतक 10 सितंबर को चेक-इन किए थे और अगले दिन बेहोशी की हालत में पाए गए. पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली स्वरूप नगर के एक फैक्ट्री गोदाम में लगी भीषण आग: दिल्ली के स्वरूप नगर में रविवार को एक गोदाम में लगी आग ने अचानक आसपास के लोगों में दहशत फैला कर रख दी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण अग्निकांड में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फायर फाइटर्स की टीमें लगातार पानी की बौछारें कर आग पर काबू पाने के लिए राहत व बचाव अभियान चला रही हैं. (पढ़े पूरी खबर)
67 प्रॉपर्टी जमींदोज और 9 सीलः Delhi MCD Demolishes 67 Properties: दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे (पीजी गिरने की घटना) के बाद शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ दिल्ली एमसीडी यानी दिल्ली नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पिछले 2 दिनों में ही दिल्ली एमसीडी ने 67 अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरा चुका है। जबकि नौ अन्य को सील कर चुका है। (पढ़े पूरी खबर)
गर्लफ्रेंड’ पर राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज भिड़े: Raghav Chadha and Saurabh Bhardwaj Clash Over ‘Girlfriend’: ‘गर्लफ्रेंड’ पर राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज भिड़ गए हैं। आम आदमी पार्टी को अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ बताने वाले राघव चड्ढा के बयान पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आप नेता ने बीजेपी सांसद से कहा है कि अब आप अपने बल पर अपनी नई गर्लफ्रेंड बीजेपी से जो लेना है लीजिए। हमारी चीज हमें वापस कर दीजिए। भारद्वाज का इशारा राज्यसभा सीट को लेकर था। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



