Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (20 अगस्त 2026) की खबरों में दिल्ली कीमहिला उद्यमियों को बिना गारंटी 10 करोड़ तक मिलेगा लोन; दिल्ली में SIR का शेड्यूल फिर बदला; सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा; अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को अनपढ़ों की सरकार कहा प्रमुख रहा।

1. दिल्ली की महिला उद्यमियों को बिना गारंटी 10 करोड़ तक मिलेगा लोन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को अनुव्रत भवन में मेगा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी छोटे उद्यमों के लिए विकास के नए रास्ते खोले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के MSME के लिए RAMP योजना के तहत 30 हजार से अधिक कारोबारियों को प्रशिक्षण देने का ऐलान किया. इस योजना के तहत दिल्ली के कारोबारियों और महिला उद्यमियों को बिना किसी गारंटी या संपत्ति को गिरवी रखे बैंकों से 10 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है

2. दिल्ली में SIR का शेड्यूल फिर बदला
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision) यानी दिल्ली एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (election Commission) ने बड़ा अपेडट दिया है। दिल्ली में वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण अभियान का शेड्यूल फिर बदल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक अंतिम वोटर लिस्ट 27 अक्टूबर के बजाय अब 4 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। वोटरों को सलाह दी है कि वे 31 अगस्त को ड्राफ्ट रोल प्रकाशित होने के बाद उसे देखें और अपने नाम और जानकारी की पुष्टि करें।

3. सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा
200 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को नया पत्र लिखा है। सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल-सत्येंद्र जैन को 3 और घोटाले उजागर करने की धमकी दी है। साथ ही आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) को घोटालों की ऑलवेज पार्टी बताया है। बता दें कि धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद हैं।

4. अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को अनपढ़ों की सरकार कहा
देशभर में चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले 17 दिन में चीनी के दाम में 19 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। 17 दिन में 19 रुपये चीनी महंगी होने पर आम आदमी पार्टी यानी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने बड़बोलापन दिकाते हुए मोदी सरकार को अनपढ़ों की सरकार तक करारा दे डाला। केजरीवाल ने कहा कि पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार है। कब क्या और कौन सा फैसला लेना है, इन लोगों को कुछ समझ नहीं आता।
दिल्ली में आज
- 21वां पंडित सियाराम तिवारी संगीत महोत्सव
- स्टैंड-अप कॉमेडी एक्ट (वंसिका अरोड़ा – Emotionally Available)
- दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्लबों और कैफे में सप्ताहांत की पूर्व संध्या पर लाइव म्यूजिक और कॉमेडी शो आयोजित
मौसम की स्थिति और सलाह
- आज का मौसम: दिल्ली में आज अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम 28°C रहने का अनुमान है। दिन में आंशिक धूप और उमस रहेगी, जबकि शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ बौछारें या आंधी-तूफान (Thunderstorms) आने की संभावना है।
- सुझाव: शाम के समय घर से बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली दवा खरीद घोटाला: 650 करोड़ रुपये के दिल्ली दवा खरीद घोटाले में महत्वपूर्ण फाइलों को नष्ट करने का खुलासा हुआ है। एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) की जांच में महत्वपूर्ण फाइलों को नष्ट करने खुलासा हुआ है। इसकी जानकारी खुद एंटी करप्शन ब्रांच यानी (ACB) ने दिल्ली कोर्ट में दी है। बताया कि पहले जिन 7 फाइलों के गायब होने की बात सामने आई थी, उनमें से प्रत्येक घोटाले की अलग कड़ी खोल सकती थी। फाइलें मिलतीं तो खरीद की प्रक्रिया से लेकर अस्पतालों तक आपूर्ति और भुगतान की स्थिति का मिलान किया जा सकता था। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में बच्चे की छठी में पिता को मौत मिलीः देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज हत्या की वारदात हुई है। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में बच्चे की छठी में पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात विवाद में बीचबचाव करने के दौरान युवक जय सिंह उर्फ गंजू की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के ससुर और चाचा ससुर पर भी आरोपियों ने हमला किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में दो किन्नर सहित चार लोगों पर आरोप है लगे हैं। (पूरी खबर पढ़े)
कांग्रेस पार्षद हाजी जरीफ को वकीलों ने कुर्सियों से जमकर पीटाः दिल्ली में कांग्रेस पार्षद को कुर्सियों से जमकर पीटा गया। पीटने वाले सभी वकील के ड्रेस पहने हुए थे। ये पूरा वाकया शाहदरा नॉर्थ जोन चेयरमैन पंकज लूथरा के ऑफिस में हुआ। वहीं मौजूद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के जवान बेबस खड़े होकर पूरा माजरा बस देखते रहे। पार्षद के साथ मारपीट करने और उनपर कुर्सियां फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

