Delhi Fake Call Centre Busted: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने टाटा मोटर्स में जॉब करने का सपना दिखाकर 500 बेरोजगारों से ठगी (500 unemployed people cheated) करने वाले फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ दी दिल्ली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भी फंडाफोड़ किया है। मामले में दो महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह जॉब पोर्टल ऐप से डेटा लेकर टाटा मोटर्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अब तक 500 लोगों से ठगी कर चुका है। पुलिस ने परिसर से 9 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ट एवं दो बैंक पासबुक आदि बरामद किए हैं।

डीसीपी निहारिका भट्ट ने रविवार को बताया कि दिल्ली पुलिस की एएटीएस ने वजीराबाद से ठगी में लिप्त फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर संचालक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एएटीएस को सूचना मिली थी कि वजीराबाद के संगम विहार स्थित एक फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। एडिशनल डीसीपी पुखराज कमल गुप्ता के निर्देश पर एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार की टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने परिसर पर छापा मारा और दो महिलाओं समेत तीन को दबोचा। इसमें कॉल सेंटर संचालक सतीश मौर्या और अन्य युवतियां टेली कॉलर थीं। पुलिस ने दो और टेली कॉलर युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। सतीश तीन महीने से इस परिसर में कॉल सेंटर चला रहा था।

500 रुपये की ठगी के बाद सूझा उपाय

36 वर्षीय सतीश मौर्या ने एमएससी की पढ़ाई करने के बाद एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स सहितअन्य संस्थाओं में नौकरी की। इस बीच उसके साथ नौकरी के नाम पर 500 रुपये की ठगी हो गई थी। इसके बाद उसने भी इसी तरह से ठगी करने की योजना बनाई। पहले वह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में साझेदारों के साथ कॉल सेंटर चला रहा था। हालांकि पिछले एक साल से वह अकेले कॉल सेंटर चला रहा था। आरोपी ने बताया कि वह ‘जॉब है सपोर्ट’ ऐप पर नौकरी देनेके लिए सम्पर्क करता था। उसने इसी जगह से टेली कॉलर युवतियों को भर्ती किया था। फिर उसने इसी पोर्टल-ऐप से नौकरी के इच्छुकों का डेटा लेकर टेलीकॉलर युवतियां बात करती थीं। वे डेटा एंट्री ऑपरेटर, वेब डिजाइनर, डेटा एनेलिस्ट और एकाउंटेट की नौकरी के लिए इंटरव्यू लेती थीं। यह गैंग पांच चरणों में अलग-अलग बहाने अपने शिकार से रुपये लेता था। अभी तक की जांच में मालूम हुआ है कि सतीश ने 500 लोगों से करीब 20 लाख रुपये की ठगी की थी।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m