Delhi Saket Building Collapse Case: दिल्ली साकेत बिल्डिंग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। हादसे के दूसरे दिन रविवार सुबह सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) घटनास्थल पहुंचीं। दिल्ली सीएम ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेकर उचित कार्रवाई का आदेश दिया।

घटनास्थल से जाते समय सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया कर्मियों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदार को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले शनिवार बिल्डिंग हादसे की जानकारी होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था- साकेत मेट्रो स्टेशन के पास बिल्डिंग गिरने की घटना से बहुत परेशान हूँ। NDRF, दिल्ली फायर सर्विसेज़, दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद देने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। हालात पर करीब से नज़र रखी जा रही है, और सभी संबंधित एजेंसियां ​​मिलकर काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

हादसे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीएम रेखा गुप्ता ने इस हादसे को लेकर अधिकारियों से राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। वहीं, घटनास्थल से जाते समय सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया कर्मियों से भी बात की। 

ढहते हुए दूसरी इमारत पर जा गिरी थी बिल्डिंग
बता दें कि शनिवार देर शाम साकेत मेट्रो स्टेशन के पास महरौली थाना इलाके के सैदुलाजाब में पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। यह इमारत पास की ही एक दूसरी बिल्डिंग पर जा गिरी थी। बिल्डिंग गिरने से नीचे बनी कैंटीन में खाना खा रहे कुछ छात्र मलबे में दब गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। फायर डिपार्टमेंट तथा एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंची और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जो रविवार सुबह तक जारी रहा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक 18 लोगों की मौत की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय इमारत व आसपास कुछ विदेशी छात्रों सहित 70-80 लोग मौजूद थे। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि अब एक-दो लोग ही फंसे हो सकते हैं। वहीं सूत्रों की माने तो मौतों का आंकड़ा 18 तक पहुंच गया। बताया कि एम्स में 11 शव और सफदरगंज में 5 शव लाए गए हैं। दो की मौत रात हो गई थी। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m