कुमार इंदर, जबलपुर। शहर के खमरिया थाना अंतर्गत आने वाले करीब 80 साल पुराने प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर में इन दिनों एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर समिति और बंग समाज ने एक महिला पर मंदिर के पुजारी और समिति सदस्यों को झूठे बलात्कार (रेप) के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बंग समाज ने पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरी तरफ महिला ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मंदिर समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मंदिर का माहौल बिगाड़ रही महिला

काली बाड़ी मंदिर समिति के सचिव अर्णव दासगुप्ता और बंग समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि मनीषा बर्मन पिछले कई दिनों से मंदिर के पुजारी और समिति के लोगों पर अनर्गल और फर्जी आरोप लगा रही है। आरोप है कि महिला मंदिर परिसर में अव्यवस्था फैलाने और वहां का धार्मिक माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। समाज के लोगों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में खमरिया थाने में भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शनिवार को समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मंदिर परिसर में अनैतिक गतिविधियां

आरोपी महिला मनीषा बर्मन ने मंदिर समिति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।वीडियो में महिला ने मंदिर समिति पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि मंदिर परिसर में चरस और गांजे की तस्करी की जाती है। साथ ही मंदिर के हॉल में लड़का-लड़कियों को मिलाने और अन्य अनैतिक गतिविधियां संचालित करने के भी आरोप लगाए हैं।

विरोध करने पर छेड़छाड़ का आरोप

महिला का दावा है कि जब उसने मंदिर परिसर में चल रही इन अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाई और विरोध किया, तो मंदिर समिति के लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला का कहना है कि सच सामने लाने की वजह से अब उसके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है और उसे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। महिला के वीडियो ने मामले को और तूल दे दिया है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच में जुट गई है।

ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री: आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, SIT मांगेगी 7 दिन की रिमांड

ट्विशा शर्मा केस: भोपाल पुलिस कमिश्नर बोले- AIIMS में होगा दोबारा पोस्टमार्टम, आरोपी समर्थ को शरण देने

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m