शब्बीर अहमद,भोपाल/सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आज दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस भूकंप की पुष्टि की है।

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 12 बजे दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। इस गतिविधि का केंद्र जमीन से ठीक 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

अचानक धरती हिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि गनीमत यह रही कि इस मध्यम तीव्रता के झटके के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m