कुंदन कुमार, पटना। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने एक वीडियो जारी कर भाजपा और जदयू पर जमकर हमला बोला है। एजाज अहमद ने कहा है कि, बिहार के लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव को लेकर भाजपा और जदयू के नेता कई तरह की बात करते हैं, उन्हें तेजस्वी फोबिया हो गया है।

‘तेजस्वी पर बोलकर राजनीति चमकार रहे लोग’

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि, भाजपा और जदयू के नेता राज्य में बढ़ते अपराध पर कुछ नहीं बोलते हैं। महंगाई बढ़ रही है। इसपर वे कुछ नहीं बोलते हैं। गांव में टैक्स लगाया जा रहा है। छोटी गाड़ियां पर भी टैक्स लगा दिया गया है, उस पर वे कुछ नहीं बोलते हैंं। सिर्फ और सिर्फ तेजस्वी यादव को लेकर कुछ से कुछ बोलते रहते हैं और अपनी राजनीति चमकाते रहते हैं।

गांव में भी लगाया जा रहा टैक्स

उन्होंने कहा कि, जबकि आम जनता वर्तमान सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो गई है। बिहार के गांव में टैक्स लगाए जा रहे हैं, आप समझ लीजिए जो कभी नहीं हुआ वो अब हो रहा है। गांव के लोग भी टैक्स दें। इस तरह की नीति को अपनाया जा रहा है। बिहार की जनता देख रही है कि किस तरह से उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह सब कुछ सिर्फ एक पूंजी पति को फायदा पहुंचाने के लिए ही किया जा रहा है।

समय आने पर जनता देगी जवाब

एजाज अहमद ने कहा कि, बिहार में महज एक रुपए में बड़े उद्योगपति करने को जमीन मिल रहा है। किसानों की जमीन छीनी जा रही है। यह सरकार मनमानी कर रही है और जनता को परेशान करने में लगी है। लेकिन उन्हें समझना चाहिए की जनता ही सब कुछ है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि, समय आएगा तो जनता इन्हें जवाब भी देगी, जिस तरह यह तानाशाही रवैया अपना के पंचायत में टैक्स वसूलने की नीति लाए हैं। जनता ऐसी सरकार को कभी भी माफ नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें- ‘जब नेता ही खुश नहीं, तो जनता कैसे होगी?’ प्रशांत किशोर पर मंत्री भगवान कुशवाहा ने कसा तंज