राजधानी दिल्ली के डाबरी इलाके में रविवार रात एक किडनी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना विजय एन्क्लेव में जिंदल पब्लिक स्कूल के पास स्थित किडनी अस्पताल में हुई, जहां अचानक आग लगने के बाद मरीजों और अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी फैल गई। आग लगने के बाद मरीज घबराकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, लेकिन अस्पताल का गेट बंद होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। मरीजों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने गेट का ताला तोड़कर मरीजों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक आग पर काबू पा लिया। राहत और बचाव कार्य के दौरान मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की गई।

दिल्ली के डाबरी इलाके में स्थित किडनी अस्पताल में लगी आग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग अस्पताल के मुख्य गेट के पास लगे बिजली के मीटर और ग्राउंड फ्लोर के इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स में लगी थी। अधिकारियों के अनुसार, इस आगजनी में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और राहत-बचाव के लिए मौके पर टीमें भेजीं।

दमकल विभाग की ओर से 3 वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर और एक ब्रीदिंग सपोर्ट यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। फायर अधिकारियों के मुताबिक, कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 10:40 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दिल्ली के डाबरी इलाके में किडनी अस्पताल में लगी आग को लेकर पुलिस ने बताया कि आग केवल इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स तक ही सीमित रही। समय रहते दमकल कर्मियों की कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मरीजों और अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित रखा गया।

ताला तोड़कर बचाई मरीजों की जान

दिल्ली के डाबरी इलाके में किडनी अस्पताल में लगी आग के बाद मरीजों में डर का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, आग अस्पताल के मुख्य गेट के पास लगी थी, जिसके बाद घबराए मरीज सुरक्षित बाहर निकलने के लिए पीछे के दरवाजे की ओर भागने लगे। हालांकि, पीछे का दरवाजा बंद होने के कारण मरीज बाहर नहीं निकल पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मरीजों की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बंद दरवाजे का ताला तोड़ा और मरीजों को बाहर निकालने में मदद की। समय पर किए गए इस प्रयास से बड़ा हादसा टल गया।

दिल्ली के डाबरी इलाके में किडनी अस्पताल में आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। अस्पताल के पीछे स्थित रिहायशी इलाके के लोगों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अस्पताल की ओर से शोर-शराबा और मदद के लिए आवाजें सुनाई दीं। आवाज सुनते ही कॉलोनी के लोग अपने घरों से बाहर निकले और तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। हालात गंभीर देखकर स्थानीय निवासियों ने बिना देर किए अस्पताल के पिछले गेट का ताला हथौड़े की मदद से तोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने मिलकर अंदर मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों की इस त्वरित कार्रवाई से कई मरीजों को समय रहते बाहर निकाला जा सका।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m