फिरोजपुर. पंजाब में कल पंचायत चुनाव हुआ है। पंजाब के फिरोजपुर के गांव मध्यारे के रवि कुमार नाम के युवक ने पंचायत चुनाव जीता है। बड़ी बात यह है कि वह फिरोजपुर जेल में बंद है। उन्होंने जेल के अंदर से ही चुनाव के लिए पर्चा भरा था और जीत भी हासिल की है। जानकारी के मुताबिक गांव मधरे में कुल 290 वोट हैं। इनमें से 272 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 137 वोट रवि कुमार को मिले और उन्हें विजेता घोषित किया गया है।
परिवार ने कहा राजनीति का शिकार
रवि कुमार के परिवार वालों को कहना है कि उनके बेटे को राजनीति का शिकार बनाया गया है। वह अच्छे कार्यों में लगे रहता था लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आता था। उसके परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि उनका बेटा लोगों के विकास के लिए और गांव वालों के विकास के लिए कई कार्य कराए हैं और जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से अपने अच्छे कामों में लग जाएंगे।

- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
