अमेरिका के अटलांटा में शनिवार को क्वाड की तीसरी बैठक में भारत ने यह जता दिया कि उसकी विदेश नीति किसी ताकत के इशारे पर नहीं चलती. अटलांटा में हुई G20 विदेश मंत्रियों की बैठक और QUAD की बातचीत के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के रुख से भारत की इसी कूटनीतिक सोच की झलक मिली. अटलांटा बैठक के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया. मार्को रुबियो ने QUAD को लेकर कहा है कि यह गठबंधन चीन या किसी दूसरे देश का विरोध करने के लिए नहीं बना है.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि क्वाड देशों का नहीं, बल्कि कुछ खास तरह के व्यवहारों का विरोध करता है. इसका मुख्य उद्देश्य किसी खास देश को निशाना बनाना नहीं, बल्कि कुछ खास तरह के व्यवहारों और गतिविधियों से निपटना है.

QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट किया कि क्वाड (Quad) का गठन चीन या किसी अन्य देश का विरोध करने के लिए नहीं किया गया है. रुबियो ने कहा कि क्वाड किसी के भी खिलाफ नहीं है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब समूह अगले महीने नेताओं के शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहा है। यह सम्मेलन फिलीपींस की राजधानी मनीला में होगा.

रुबियो ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि क्वाड चीन या किसी दूसरे देश के खिलाफ नहीं बनाया गया है. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि चारों देशों की चिंताएं बार-बार एक ही देश से जुड़ी हैं. उन्होंने सीधे तौर पर चीन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा उसी की ओर था.

बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ हुई चर्चा की जानकारी दी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m