शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दो नाबालिग आरोपियों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने कथित तौर पर पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जिसे बाद में अन्य लोगों के साथ साझा किया गया।

READ MORE: स्पा सेंटर में चल रहा था अनैतिक खेल: आपत्तिजनक सामग्री के साथ ग्राहक और 3 युवतियां गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पीड़िता को बात करने के बहाने बुलाया और सुनसान जगह पर ले गए। यहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने डर के कारण इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया और स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। घटना के 5 दिन बाद पीड़िता ने वीडियो अपने भाई को भेजा। भाई ने इसे देखते ही परिवार को सूचित किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वीडियो अन्य लोगों तक भी पहुंच गया था, जिससे पीड़िता का मानसिक और सामाजिक शोषण बढ़ गया।

READ MORE: पूर्व आबकारी अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें: लोकायुक्त के बाद अब ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच शुरू 

पुलिस ने लिया एक्शन 

घटना की गंभीरता को देखते हुए कटारा हिल्स पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को नाबालिग बताया गया है। एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ जारी है। दूसरा आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने गैंगरेप, POCSO एक्ट, आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराएं दर्ज की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m