नितिन नामदेव, रायपुर। यूनियन क्लब रायपुर की वार्षिक आम सभा एवं चुनाव प्रक्रिया आज हुई, जिसमें गुरुचरण सिंह होरा को एक बार फिर निर्विरोध क्लब के अध्यक्ष चुने गए। बैठक में क्लब के विकास, वित्तीय व्यवस्था, भविष्य की योजनाओं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने समेत कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बता दें कि यूनियन क्लब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल मोतीबाग चौक में स्थापित है, जो आजादी से पहले 1902 से अपनी सेवाएं दे रहा है। इस ऐतिहासिक क्लब ने वक्त के साथ खुद को अपग्रेड किया। आज इस क्लब में अतरराष्ट्रीय स्तर के खेल सुविधाएं हैं, जिसमें प्रमुख तौर पर लॉन टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्वीमिंग पूल हैं। इस क्लब में शारीरिक कसरत के लिए सर्वसुविधायुक्त जिम की भी व्यवस्था है। आज शनिवार को जीएस भांबरा की अध्यक्षता में यूनियन क्लब की वार्षिक आम सभा सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में क्लब के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान क्लब की लीज एवं एनओसी, लंबित सदस्यता शुल्क एवं बकायेदारों पर कार्रवाई, जीएसटी एवं कॉर्पोरेशन टैक्स का भुगतान, क्लब परिसर में मरम्मत एवं विकास कार्य, बार एवं रेस्टोरेंट के बेहतर संचालन सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही क्लब के विकास में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया।

सभा में वर्ष 2026–31 के लिए यूनियन क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी समीर खान की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। गुरुचरण सिंह होरा को एक बार फिर यूनियन क्लब, रायपुर के अध्यक्ष चुने गए। वहीं डॉ. अतुल शुक्ला को सर्वसम्मति से सचिव नियुक्त किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी समीर खान ने सम्पन्न कराया।

यूनियन क्लब को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शामिल कराएंगे : होरा

एक बार फिर अध्यक्ष चुने जाने पर गुरुचरण सिंह होरा ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे यूनियन क्लब परिवार का है। सभी सदस्यों के विश्वास और सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्लब के आधुनिकीकरण, बेहतर सुविधाओं के विस्तार और सदस्य हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्लब में आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का विस्तार होगा। यूनियन क्लब को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शामिल करने के लिए पूरी कार्यकारिणी मिलकर कार्य करेगी।

ये हैं यूनियन क्लब रायपुर के नवनियुक्त पदाधिकारी (2026–31)

अध्यक्ष – गुरुचरण सिंह होरा
सचिव – डॉ अतुल शुक्ला
उपाध्यक्ष – विजय अग्रवाल, धर्मपाल कलश, राज थौरानी, सुरेश कुकरेजा
संयुक्त सचिव – नरेश चंद्र गुप्ता, प्रकाश कलश, गुरिंदर पाल सिंह जुनेजा, तरणजीत सिंह होरा
कोषाध्यक्ष – चरणजीत सिंह ओबेरॉय

कार्यकारिणी सदस्य

अशोक खूबचंदानी
रविंदर विंकी दत्ता
मंशा मेंघानी
प्रदीप मथानी
राजेश वासवानी
अभिजीत मिश्रा
अब्बास अली
हरदीप हयर

इसके अलावा एसोसिएट उपाध्यक्ष

मनोज गंगवानी
राजेश चतरथ

एसोसिएट संयुक्त सचिव

अवतार जुनेजा
सुनील सुराणा
किशोर खेतपाल

एसोसिएट कार्यकारिणी सदस्य

ऋषि कुमार बंछोर
विजय विश्वकर्मा
ऋषि राज सिंघानिया
कल्याण सिंह ठाकुर

चुनाव अधिकारी – समीर खान

कार्यक्रम का मंच संचालन रूपेंद्र सिंह चौहान ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन डॉ. अतुल शुक्ला ने किया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m