हरियाणा के झज्जर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने नायब तहसीलदार बलवान सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जमीन दुरुस्ती के नाम पर आरोपी ने कुल ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 50 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था।

झज्जर। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई ने सरकारी महकमे में हड़कंप मचा दिया। जमीन से जुड़े एक काम के बदले मोटी रिश्वत की मांग कर रहे अधिकारी को आखिरकार उसकी लालच भारी पड़ गई और पूरी रकम लेते ही टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया। जैसे ही रिश्वत की तय रकम आरोपी के हाथ में पहुंची, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामला हरियाणा के झज्जर जिले का है, जहां ACB ने नायब तहसीलदार बलवान सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जमीन दुरुस्ती के नाम पर आरोपी ने कुल ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 50 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था।

शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर देवेंद्र के नेतृत्व में ACB ने ट्रैप लगाया और आरोपी को 2 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी नायब तहसीलदार से पूछताछ जारी है।