दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के व्यस्त इलाकों में औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक मशीनरी की कार्यप्रणाली पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने आज़ादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए जा रहे प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों से तत्काल प्रगति रिपोर्ट तलब की और स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और विकास कार्यों में देरी या गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि दिल्लीवासियों के लिए बेहतर अवसंरचना और जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जो इलाके वर्षों से उपेक्षित थे, वहां भी अब नए विकास कार्य शुरू किए गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा कर जनता को समर्पित करना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए पूरी टीम ‘मिशन मोड’ में चौबीसों घंटे काम कर रही है।
इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि काम करते समय स्थानीय नागरिकों की आवाजाही और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि विकास कार्यों के दौरान आम लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
अधिकारियों को लगाई फटकार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास कार्यों में ढिलाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं पूर्ण पारदर्शिता, तय समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि काम की निगरानी नियमित रूप से हो और प्रगति में किसी तरह की देरी न हो।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में साफ-सफाई, कूड़ा उठान और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों को तुरंत दूर किया जाए और व्यवस्थाओं में जल्द सुधार लाया जाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली सरकार शहर के हर हिस्से में संतुलित और तेज़ विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जो इलाके लंबे समय से उपेक्षित रहे थे, वहां अब तेजी से विकास कार्य शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए सरकार 24×7 ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों का मकसद सिर्फ ढांचागत सुधार नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

