हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में टल गया। मेघालय सरकार ने सोनम को मिली जमानत रद्द करने की मांग करते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन मंगलवार को भी इस बहुचर्चित मामले पर अंतिम सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।

17 जुलाई की सुनवाई बेहद अहम

सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को चुनौती देने वाली मेघालय सरकार की याचिका पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। यह वही मामला है जिसने हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपों के चलते राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में हर सुनवाई के साथ इस केस पर लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में पहले भी इस मामले की सुनवाई हो चुकी है, लेकिन अब तक जमानत पर अंतिम फैसला नहीं आ सका है। लगातार सुनवाई की तारीख बढ़ने से मामला और संवेदनशील होता जा रहा है। अब 17 जुलाई की सुनवाई को बेहद अहम माना जा रहा है।

बड़ा हादसाः नवोदय विद्यालय के 2 छात्र तालाब में डूबे, 1 का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

मेघालय सरकार की याचिका स्वीकार कर जमानत रद्द की जाएगी

अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुना सकता है। अदालत यह तय करेगी कि हाईकोर्ट से मिली राहत बरकरार रहेगी या मेघालय सरकार की याचिका स्वीकार करते हुए जमानत रद्द की जाएगी। उधर, राजा रघुवंशी के परिजन अब भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि मामले के सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित फैसला आएगा।

दतिया उपचुनाव: चुनाव में ‘नायक’ जरूरी या मजबूरी? अवधेश नायक को साधने में जुटे भाजपा-कांग्रेस दोनों दल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m