20 June History: 20 जून का दिन विश्व और भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। इसी दिन वर्ष 1837 में महारानी विक्टोरिया ने ब्रिटेन की गद्दी संभाली थी। वहीं 2001 में जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने। भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म भी 20 जून को ही हुआ था। इसके अलावा अमेरिका ने अपना आधिकारिक ‘ग्रेट सील’ अपनाया, फ्रांसीसी क्रांति के दौरान ऐतिहासिक ‘टेनिस कोर्ट शपथ’ ली गई और प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा भी इसी दिन हुई थी। आइए जानते हैं 20 जून से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।

20 जून की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं –

1837: क्वीन विक्टोरिया मात्र 18 वर्ष की आयु में ब्रिटेन की महारानी बनीं। उनका शासनकाल 1901 तक चला।

1840: सैमुएल मोर्स को टेलीग्राफ का पेटेंट मिला।

1858: ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा हुआ, जिसके साथ ही 1857 के सिपाही विद्रोह का अंत माना जाता है।

1873: भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना हुई।

1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (वर्तमान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) आम जनता के लिए खोला गया।

1895: कैरोलिना विलार्ड बाल्डविन ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से पीएचडी प्राप्त की और वह किसी अमेरिकी विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाली पहली महिला बनीं।

1916: पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1782: अमेरिका ने ‘ग्रेट सील ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स’ को आधिकारिक रूप से अपनाया।

1789: फ्रांसीसी क्रांति के दौरान ‘टेनिस कोर्ट शपथ’ ली गई, जो संवैधानिक लोकतंत्र की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था।

1756: कलकत्ता में ‘ब्लैक होल ट्रेजेडी’ की घटना घटी, जिसमें ब्रिटिश सैनिकों को एक छोटे कमरे में बंद करने के बाद कई लोगों की मृत्यु हो गई।

1990: ईरान में आए भूकंप में लगभग 40 हजार लोगों की मृत्यु हुई।

1991: बर्लिन को जर्मनी की राजधानी बनाने का निर्णय लिया गया।

1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।

1998: विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर फ्रैंकफर्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।

2000: काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ।

2001: जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।

2002: पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया। इसी वर्ष अमेरिकी अदालत ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों को फांसी की सजा पर रोक लगाई।

2005: रूस का मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।

2006: जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।

2014: प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

1966: ब्रिटेन की एविएटर शीला स्कॉट ने अकेले विमान से दुनिया का चक्कर पूरा कर इतिहास रचा।

20 जून को जन्मे प्रमुख व्यक्ति

1869: लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर, प्रसिद्ध उद्योगपति।
1940: विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, हिन्दी साहित्यकार।
1952: विक्रम सेठ, प्रसिद्ध लेखक और उपन्यासकार।
1958: द्रौपदी मुर्मू, भारत की 15वीं राष्ट्रपति।

20 जून को जिन हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा

1965: वेंकटेश नारायण तिवारी, हिन्दी पत्रकार और साहित्यकार।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H