नरसिंहपुर, दीपक कौरव। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर नरसिंहपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हादसे में महिला का पैर कट गया।
तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर में ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण हुआ कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार के अंदर फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने दो घंटे का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि, श्रद्धा के कार्यक्रम में सम्मिलित होने बरेली से करेली कार से परिवार जा रहा था। तभी दो ट्रैकों की चपेट में आने से हादसा हो गया। जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की गंभीर हालत है। तो एक महिला को जबलपुर रेफर किया गया।
इधर हादसे के बाद स्टेट हाइवे पर जाम भी लगा रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के जिला अस्पताल भेजा गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

