इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे में B.Tech के दूसरे साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है. घटना से कुछ ही घंटों पहले उसे एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पाया गया था. वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ता था. 19 साल के छात्र की मौत के बाद कैंपस में 400 से ज़्यादा छात्रों ने प्रदर्शन किया और चल रहे मिड-सेमेस्टर एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया गया.

IIT बॉम्बे में बीटेक के दूसरे वर्ष के छात्र की मौत के बाद कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. संस्थान ने कहा है कि छात्र की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच संबंधित सक्षम अधिकारी कर रहे हैं.

IIT बॉम्बे के डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष के एक छात्र की शुक्रवार शाम मौत हो गई. IIT बॉम्बे के मुताबिक, उसने क्वेश्चन पेपर ChatGPT पर अपलोड किया था. संस्थान के मुताबिक, छात्र की मौत आत्महत्या के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष के इस छात्र को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था. छात्र ने परीक्षा के पेपर की तस्वीर/प्रश्न ChatGPT पर अपलोड कर जवाब हासिल करने की कोशिश की थी.

हालांकि, इया मामले छात्र के खिलाफ कोई डिसिप्लिनरी एक्शन नहीं लिया गया. छात्र को इस बात का भी विश्वास दिलाया गया कि इस घटना से उसके एकेडमिक करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा, जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया. शाम को वह अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला.

छात्र की आत्महत्या की घटना के बाद कैंपस में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और संस्थान प्रशासन से जवाबदेही की मांग की जा रही है. छात्रों और प्रशासन के बीच बातचीत के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कैंपस में भारी सुरक्षा बल तैनात किया है. वहीं प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस के समझाने के बाद माने, उन्होंने आत्महत्या मामले की पुख्ता जांच की मांग की है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m