प्रदीप मालवीय, उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में चल रहे निर्माण कार्यों को सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे आगे आया है। मेला कार्यालय में शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय निर्माण सुरक्षा (कंस्ट्रक्शन सेफ्टी) क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञ इंजीनियरों और सुपरवाइजरों को आधुनिक सुरक्षा मानकों का प्रशिक्षण दे रहे है।

उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत जिले में 100 से अधिक निर्माण स्थलों पर कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश हैं कि किसी भी साइट पर सुरक्षा मानकों से समझौता न हो और कोई दुर्घटना न हो।

ये भी पढ़ें: उज्जैन अखाड़ा परिषद में मनमुटाव खत्म, “सिंहस्थ 2028” को भव्य बनाने सभी संप्रदाय एकजुट

उन्होंने कहा कि आईआईटी बॉम्बे के दो प्रोफेसर प्रशिक्षण के दौरान बड़े निर्माण कार्यों में अपनाई जाने वाली इलेक्ट्रिकल सेफ्टी, गड्ढों की खुदाई, ऊंचाई पर कार्य करने के सुरक्षा मानक और इंडस्ट्री की स्टैंडर्ड प्रैक्टिस की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद विशेषज्ञ निर्माण स्थलों पर जाकर श्रमिकों को सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी करेंगे।

ये भी पढ़ें: खंडवा के ओंकारेश्वर में चला बुलडोजर: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर हटाया अतिक्रमण, प्रशासन ने की ये अपील

कलेक्टर ने कहा कि आईआईटी बॉम्बे के साथ यह पहल इसलिए की गई है ताकि निर्माण कार्यों में लगे प्रत्येक श्रमिक की सुरक्षा सुनिश्चित हो और सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य बिना किसी दुर्घटना के समय पर पूरे किए जा सकें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m