IPL 2026 Bench Analysis: आईपीएल ऑक्शन में जब किसी खिलाड़ी पर करोड़ों की बोली लगती है, तो फैंस को उम्मीद होती है कि वह मैदान पर रनों और विकेटों की बारिश करेगा, लेकिन आईपीएल 2026 की तस्वीर कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है.
IPL 2026 Bench Analysis: आईपीएल 2026 में एक नया ट्रेंड दिख रहा है. नीलामी में जिन खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी थी, वे ज्यादातर बेंच पर बैठे हैं, जबकि कम कीमत वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिल रहे हैं. 19वें सीजन का एक-तिहाई हिस्सा बीत चुका है और 27 मैचों के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, वे हर किसी को चौंका रहे हैं. 1 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले 41 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें या तो एक भी मौका नहीं मिला या वे इक्का-दुक्का मैच ही खेल पाए हैं. आलम यह है कि टीमों ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ (रिजर्व खिलाड़ियों) पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए हैं, जो बिना किसी योगदान के डगआउट में बैठे हैं.

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे कम उम्र और कम कीमत वाले खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा किया गया है. इन खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में लगातार मौके मिल रहे हैं, जबकि करोड़ों वाले विदेशी स्टार्स उनके लिए ड्रिंक्स लेकर आ रहे हैं.
करोड़ों की कीमत वाले चोट के चलते प्लेइंग 11 से बाहर
कई टीमें ऐसी हैं, जिन्होंने ऑक्शन में बड़े दांव तो खेले, लेकिन चोट या टीम कॉम्बिनेशन के चलते वे खिलाड़ी अब तक मैदान पर नहीं उतर सके हैं. केकेआर के मथीशा पथिराना और हैदराबाद के पैट कमिंस जैसे बड़े नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं.
इन महंगे खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में भाव
पथिराना (कोलकाता)- 18.0 करोड़, 0 मैच
कमिंस (हैदराबाद)- 18.0 करोड़, 0 मैच
प्रशांत सोलंकी (चेन्नई)- 14.2 करोड़, 2 मैच
लिविंगस्टोन (हैदराबाद)- 13.0 करोड़, 1 मैच
स्टार्क (दिल्ली)- 11.75 करोड़, 0 मैच
मयंक यादव (लखनऊ)- 11.0 करोड़, 0 मैच
इंग्लिस (लखनऊ)- 8.60 करोड़, 0 मैच
आकिब नवी (दिल्ली)- 8.40 करोड़, 2 मैच
जेसन होल्डर (गुजरात)- 7.0 करोड़, 0 मैच
बेंकटेश अय्यर (बैंगलुरु)- 7.0 करोड़, 1 मैच
बेंच स्ट्रेंथ पर करोड़ों खर्च करने वाली टीमों की हालत
आईपीएल 2026 में एक और हैरानी की बात यह है कि बेंच पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने वाली टीमें पॉइंट्स टेबल में भी संघर्ष कर रही हैं. केवल दिल्ली कैपिटल्स ही ऐसी टीम है, जिसने पैसा बेंच पर भी खर्च किया है और वह टॉप-4 में भी बनी हुई है.
सनराइजर्स हैदराबाद: 34 करोड़ रु.
लखनऊ सुपर जायंट्स: 33.20 करोड़ रु.
दिल्ली कैपिटल्स: 29.95 करोड़ रु.
चेन्नई सुपर किंग्स: 29.70 करोड़ रु.
कोलकाता नाइट राइडर्स: 23 करोड़ रु.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
