IPL 2026 MI vs CSK: IPL 2026 के सीजन 19 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आमने-सामने रही। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन चेन्नई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 208 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में मुंबई की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और उसे 103 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में संजू सैमसन के शानदार शतक और अकील हुसैन की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह चेन्नई के पक्ष में कर दिया।

चेन्नई की बल्लेबाजी (IPL 2026 MI vs CSK)
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने 8 गेंदों में 14 रन की तेज पारी खेली। शिवम दुबे 5 रन बनाकर आउट हो गए।
मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन, कार्तिक शर्मा ने 18 रन और जेमी ओवरटन ने 7 गेंदों में 15 रन बनाए। अंत में अकील हुसैन 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं मुंबई की ओर से गेंदबाज अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किये, जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को 1-1 सफलता मिली।

मुंबई इंडियंस की पारी (IPL 2026 MI vs CSK)
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी नजर आई और कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। क्विंटन डी कॉक 7 रन, डेब्यू कर रहे दानिश मालेवार शून्य और नमन धीर भी खाता खोले बिना आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 36 रन और तिलक वर्मा ने 37 रन बनाए, लेकिन दोनों बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

कप्तान हार्दिक पांड्या सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। शेरफेन रदरफोर्ड खाता नहीं खोल सके। शार्दुल ठाकुर ने 6 रन, क्रिश भगत ने 7 रन बनाए। अंत में अश्विनी कुमार 1 रन और जसप्रीत बुमराह 2 रन बनाकर आउट हुए।
अकील हुसैन का जलवा
चेन्नई की ओर से अकील हुसैन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उनके अलावा नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह ने 1-1 विकेट लिये।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IPL 2026 MI vs CSK)
मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर : विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मार्कंडे
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर : प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

