IPL 2026 MI vs CSK: आईपीएल 2026 के सीजन 19 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसके बाद चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य खड़ा करेगी।

दोनों ही टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शामिल हैं और दोनों के नाम 5-5 खिताब दर्ज हैं, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक माना जा रहा है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में हल्की मदद जरूर मिलती है। यह पिच लाल मिट्टी से बनी है, जिससे इसमें अच्छा उछाल मिलता है, जो बल्लेबाजों को शॉट खेलने में सहूलियत देता है।

मौजूदा सीजन में वानखेड़े में अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें सभी मैचों में टीमों ने लगभग 200 रन का बड़ा स्कोर बनाया है। इनमें से दो मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि एक मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के नाम रहा है।

MI बनाम CSK हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीतकर बढ़त हासिल की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

इस तरह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में MI का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की इकलौती ऐसी टीम है जिसने CSK के खिलाफ 20 से ज्यादा मुकाबले जीते हैं।

हालांकि हालिया फॉर्म में चेन्नई का दबदबा देखने को मिला है। पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच CSK ने अपने नाम किए हैं, जबकि सिर्फ एक मुकाबला मुंबई इंडियंस जीत सकी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IPL 2026 MI vs CSK)

मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर : विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मार्कंडे

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर : प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H