Trump threatens Iran and Cuba: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भाषण के दौरान ईरान और क्यूबा को धमकी देने पर दोनों देश भड़क गए हैं। ट्रंप के भाषण से आगबबूला होकर ईरान-क्यूबा ने बड़ा कदम उठाया। डोनाल्ड ट्रंप के संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के दौरान ईरान और क्यूबा के प्रतिनिधियों ने सदन से वॉकआउट किया।
दरअसल संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ संभावित समझौते और सैन्य कार्रवाई को लेकर कड़ा बयान दिया। ट्रंप ने ईरान के साथ पिछले छह महीनों से चल रहे सैन्य अभियानों और दोनों देशों के बीच संभावित समझौता ने होने पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दी।
ट्रंप ने अपने संबोधन में ईरान को लेकर कहा कि उनके सामने बड़ा फैसला है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ईरान के साथ ऐसा समझौता किया जाए, जिससे वह दोबारा निर्माण कर सके और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत देश बन सके। ट्रंप ने इसके साथ यह भी कहा कि दूसरा विकल्प इस्लामिक रिपब्लिक को तेजी से खत्म करना है, ताकि उसे दोबारा लोगों और देशों को नुकसान पहुंचाने का मौका न मिले। उन्होंने कहा, क्या मैं उन्हें बिना किसी भविष्य और आने वाली पीढ़ियों की उम्मीद के नरक में धकेल दूं? ट्रंप के इस भाषण से नाराज होकर ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सभा से बाहर निकल गए। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची वार्षिक महासभा के लिए न्यूयॉर्क में मौजूद थे। हालांकि, ट्रंप के भाषण के दौरान दोनों महासभा के मुख्य कक्ष में मौजूद नहीं थे।
क्यूबा को बताया विफल राज्य
ट्रंप ने अपने भाषण में क्यूबा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने देश को पूरी तरह विफल राज्य बताया और कहा कि वहां जल्द आजादी आएगी। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन क्यूबा की मौजूदा स्थिति में बुनियादी बदलाव लाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार इस समय पहले से कहीं ज्यादा दबाव में है। उन्होंने कहा कि अब देखना होगा कि इसका नतीजा क्या निकलता है। ट्रंप ने क्यूबा को लेकर कहा कि अमेरिका अपने दरवाजे पर विदेशी विरोधियों को धमकी देने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने देगा। ट्रंप के भाषण से आगबबूला होकर क्यूबा के प्रतिनिधियों ने भी महासभा की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



