Jammu and Kashmir Terror Related Case: जम्मू-कश्मीर में आतंक के सफाए के लिए एक्शन जारी है। साथ ही आतंकियों के मददगारों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में आतंक के के खिलाफ जम्मू और कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) शाखा ने उत्तर से लेकर दक्षिण तक ताबड़तोड़ छापेमारी की। CIK ने अनंतनाग जिले के डूरू इलाके में हिलर शाहबाद समेत कश्मीर के कई हिस्सों में छापेमारी की। अनंतनाग में कार्रवाई के दौरान 2 डिजिटल डिवाइस जब्त किया। साथ ही सिम के दुरुपयोग से जुड़े मामले में कार्रवाई की।
CIK ने SIM के गलत इस्तेमाल और आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों के सिलसिले में उत्तर और दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा , बांदीपोरा और अन्य जिलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. कार्रवाई के दौरान संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली गई।
टीम ने कुपवाड़ा के चनखान इलाके में बाबर हमीद डार के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर सिम कार्ड के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामले में की गई। अनंतनाग के हिलर शाहबाद में एक घर पर छापेमारी के दौरान दो डिजिटल डिवाइस ज़ब्त किए। ये डिवाइस CIK कश्मीर पुलिस स्टेशन में IPC की धाराओं 153A और 505 और UAPA एक्ट की धाराओं 13 और 18 के तहत दर्ज FIR नंबर 03/2023 के सिलसिले में ज़ब्त किए गए। बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में भी CIK ने छापेमारी की। यहां मुखदामयारी इलाके में अब्दुल राशिद डार की बेटी लाल्ली के आवास की तलाशी ली। यह कार्रवाई भी कथित सिम दुरुपयोग से जुड़े मामले में की गई।
वहीं दक्षिण कश्मीर के जैनापोरा इलाके में हशंगपोरा, नागबल स्थित गुलजार अहमद वानी के घर पर भी CIK ने तलाशी ली। यह छापेमारी यूएपीए मामले से जुड़ी है। गुलजार वानी का बेटा उस्मान गुलजार फिलहाल जम्मू के सेंट्रल जेल कोट भलवाल में बंद है। वहीं पट्टन के तनत्रेपोरा, पल्हालन इलाके में CIK ने अबरार नबी शेख के आवास पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ स्थानीय राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
तलाशी अभियान जारी
CIK की यह कार्रवाई उत्तर और दक्षिण कश्मीर में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों, ऑनलाइन गतिविधियों और कथित कट्टरपंथी नेटवर्क की जांच का हिस्सा बताई जा रही है। एजेंसी कई स्थानों पर दस्तावेजों और अन्य संभावित सबूतों की तलाश कर रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


