रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ जयंत वैष्णव को आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सुरक्षा का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने जारी किया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी पहले हरीश राठौर के पास थी। 10 जुलाई 2026 को जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में उन्हें कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा का पद रिक्त हो गया था, जिसे अब जयंत वैष्णव की नियुक्ति से भर दिया गया है।


Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


