Jharkhand SIR: धनबाद मेयर संजीव सिंह (Dhanbad Mayor Sanjeev Singh) और उनकी विधायक पत्नी रागिनी सिंह झारखंड एसआईआर के लपेटे में आ गए हैं। चुनाव आयोग (election Commission) ने धनबाद मेयर संजीव सिंह झरिया विधायक रागिनी सिंह (Jharia MLA Ragini Singh) और पूर्व विधायक कुंती देवी को एसआईआर संबंधी दस्तावेजों में विसंगतियों को लेकर नोटिस जारी किया है। सभी को झरिया अंचल कार्यालय में हाजिर होने का फरमान जारी किया है।

चुनाव आयोग ने नोटिस में धनबाद के मेयर संजीव सिंह के माता-पिता की उम्र से संबंधित विवरण में अंतर का उल्लेख किया है।तीनों से एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान तीनों से जुड़े पारिवारिक विवरण में कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।

बता दें कि झारखंड में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है। पुनरीक्षण के दौरान धनबाद मेयर संजीव सिंह और उनकी विधायक पत्नी रागिनी सिंह और माता कुंती देवी की उम्र से संबंधित विवरण में अंतर है। दस्तावेजों में दर्ज उम्र के आधार पर अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी और स्पष्टता मांगी है। वहीं, झरिया विधायक रागिनी सिंह से संबंधित नोटिस में उनके माता-पिता की मैपिंग बिहार से किए जाने का उल्लेख है। पूर्व विधायक कुंती देवी के मामले में भी उनके माता-पिता की उम्र से संबंधित विवरण को नोटिस में शामिल किया गया है। अंंचल कार्यालय की ओर से संबंधित रिकार्ड के आधार पर इन बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। एसआईआर के तहत मतदाता सूची में दर्ज विवरणों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।

ऐसे में नोटिस में उल्लेखित बिंदुओं को लेकर संबंधित व्यक्तियों की ओर से क्या जवाब दिया जाता है, इस पर अब सभी की नजर है।हालांकि, केवल नोटिस जारी होने से किसी प्रकार की अनियमितता साबित नहीं होती है। अंतिम स्थिति संबंधित दस्तावेजों और अधिकारियों के सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगी।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m