सुशील सलाम, कांकेर। कांकेर शहर से पंडरीपानी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, कार इंडिका विस्टा (क्रमांक CG19 C0426) ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मारी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। वहीं फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H