इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक अजगर सांप ने बकरी के बच्चे को जिंदा निगल लिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। इधर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ने की मांग की है। यह पूरा मामला धनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचगोहन गांव का है।
खंडवा के चिचगोहन गांव के निकट लाल तलाई क्षेत्र में एक विशाल अजगर ने एक बकरी के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। घटना का वीडियो का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, लाल तलाई क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अजगर का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह अजगर पहले भी वन्यजीवों के साथ-साथ पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है।
ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में बच्चों के हाथों में थमाई झाड़ू! भेरूंदा के भिलाई गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रविवार सुबह जैसे ही उसने बकरी के बच्चे को दबोचा और निगलना शुरू किया, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विशालकाय अजगर धीरे-धीरे बकरी के बच्चे को पूरा निगल रहा है। हालांकि, कोई भी अजगर के पास नहीं जा पाया। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

