इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में आबकारी विभाग का लगातार अवैध शराब के खिलाफ एक्शन देखने को मिल रहा है। मूंदी इलाके के चार गांवों में छापे मारकर अवैध शराब बनाने वाले और तस्करी करने वाले 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीम ने जंगलों की झाड़ियों में छिपाए महुआ लहान के ड्रम और जमीन में गाढ़ी शराब को जब्त किया।
खंडवा में आबकारी विभाग का अवैध शराब के खिलाफ पिछले एक हफ्ते से अभियान जारी है। जिसमें जिले के कहीं ग्रामीण अंचलों से कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त कर उससे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही ने जानकारी देते हुए बताया कि, सहायक जिला आबकारी अधिकारी व आबकारी कंट्रोलर चंदन सिंह मीणा की टीम ने मूंदी इलाकों के ग्राम लालखेड़ा, पुरनी, सिंधखाल, गोराडिया में दबिश दी।
ये भी पढ़ें: खंडवा में अवैध अहाते पर चला बुलडोजर: शेड लगाकर पिलाई जा रही थी शराब, प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
अवैध शराब बनाने वालों ने जंगल की झाड़ियों में महुआ लहान के ड्रम में छिपा रखे था। इसके अलावा कैनों में भरी शराब को जमीन के अंदर छिपाया गया था। जिसे खोदकर आबकारी विभाग की टीम ने बरामद किया है। टीम ने 80 हजार रुपए कीमती 65 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 700 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



