इमरान खान, खंडवा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का बड़ा बयान सामने आया है। बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। विजय ने कहा कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। सड़ी हुई मछली को समय रहते तालाब से बाहर फेंक दें तो पानी को स्वच्छ होने से कोई नहीं रोक सकता है।
खंडवा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एमपी के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर तीखी टिप्पणी की है। पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री शाह ने बिना नाम लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।
ये भी पढ़ें: शिप्रा की लहरों पर योग: रामघाट पर नन्हे तैराकों का अनोखा जल योग, बच्चों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन
कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मंच से कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर, रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जैसी महान विभूतियों की धरती बंगाल कभी देश का गौरव हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ हालात बदले और लोग बंगाल के नाम से डरने लगे। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि बंगाल एक बार फिर अपने वैभव को प्राप्त करेगा। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

