इमरान खान, खंडवा। खंडवा जिला न्यायालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। 9 वर्षीय बेटी की अभिरक्षा को लेकर पति-पत्नी और उनके परिजन आमने-सामने आ गए। मासूम बच्ची को दोनों पक्ष अपनी ओर खींचते रहे, कोई हाथ से तो कोई पैर पकड़कर अपनी ओर खींचने लगा, इस दौरान बच्ची रोती-बिलखती रही। करीब आधे घंटे तक चले विवाद के दौरान न्यायालय परिसर में मारपीट और हंगामे का माहौल बना रहा। हंगामे का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

जिला न्यायालय परिसर में बेटी की अभिरक्षा को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। घटना बुधवार शाम बताई जा रही है। बुरहानपुर निवासी युवक अपनी 9 वर्षीय बेटी और परिजनों के साथ कोर्ट पहुंचा था। उसकी पत्नी, जो खंडवा की रहने वाली है, वह भी अपने परिजनों के साथ न्यायालय पहुंची थी।

ये भी पढ़ें: झांसी की रानी बनी महिला: बाइक मिस्त्री का कॉलर पकड़ सड़क से थाने तक घसीटा, VIDEO वायरल

इसी दौरान 9 वर्षीय बेटी की अभिरक्षा को लेकर पति-पत्नी और उनके परिजन आमने-सामने आ गए। विवाद बड़ा तो वह मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m