इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके चले जाने से वह परेशान था। माइके से वापस बुलाने के लिए वह टावर पर चढ़ गया। कई घंटों तक ड्रामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे समझा बझाकर नीचे उतारा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

यह पूरा मामला मोघट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने मोबाइल टावर चढ़कर जमकर हंगामा किया। युवक को देखने वालों की सड़क पर भीड़ लग गई। घटना को लेकर तत्काल मोघट पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मिन्नतों के बाद युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा गया।

ये भी पढ़ें: कुत्ते ने काटा तो लगा दिया सांप का इंजेक्शन! संजय गांधी अस्पताल में फिर लापरवाही के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

इस दौरान सड़क पर आने-जाने वाले लोग मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को ही देखते रहे। युवक टावर पर ऊपर चढ़कर काफी देर तक बैठा रहा और अपनी पत्नी को माइके से वापस बुलाने की मांग की। मोघट पुलिस की ओर से आश्वासन के बाद ही युवक नीचे उतारा गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m