KKR vs GT IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद KKR ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए और गुजरात के सामने जीत के लिए 248 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी
KKR की ओर से सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 93 रन बनाए। उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों पर 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। यह इस सीजन में उनका पांचवां अर्धशतक रहा।
कैमरून ग्रीन और रहाणे का योगदान
मिडिल ऑर्डर में कैमरून ग्रीन ने 52 रनों की अहम पारी खेली, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 14 रन का योगदान दिया, जिससे KKR का स्कोर 247 तक पहुंच सका।
GT की गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में रविश्रीनिवासन साई किशोर और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
KKR के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला
3 बार की टाइटल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस सीजन अब तक 11 मैचों में 4 जीत और 6 हार के साथ 9 अंक हासिल किए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर मौजूद है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए KKR को अपने बचे हुए सभी मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। इसके बाद नेट रन रेट और अन्य टीमों के परिणाम तय करेंगे कि टीम टॉप-4 में जगह बना पाएगी या नहीं। ऐसे में यह मुकाबला KKR के लिए करो या मरो की स्थिति जैसा बन गया है।
शानदार फॉर्म में गुजरात टाइटंस
वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस (GT) बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में 8 जीत दर्ज की है और 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है।
प्लेऑफ और टॉप-1 पर GT की नजर
अगर गुजरात आज KKR को हरा देती है, तो वह IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। साथ ही टीम अंक तालिका में नंबर-1 स्थान पर पहुंचने का भी मजबूत दावेदार बन जाएगी।
KKR और GT की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: अरोड़ा, रमनदीप, तेजस्वी, पॉवेल और पथिराना।
गुजरात टाइटंस (GT)
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: तेवतिया, फिलिप्स, रावत, प्रसिद्ध और कुशाग्र।
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

