KKR vs RR IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में RR के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

बता दें कि KKR और RR के बीच यह मुकाबला आज दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले आइए मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।
आईपीएल 2026 में KKR और RR की स्थिति बिल्कुल अलग है। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स (RR) है, जो इस सीजन में 5 में से 4 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल पर 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि KKR को अब तक खेले गए 6 में से 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबला बारिश में धुल गया। मौजूदा समय में KKR 1 पॉइंट के साथ सबसे निचले स्थान पर है। ऐसे में जहां RR इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी, वहीं KKR की नजर सीजन की पहली जीत पर होगी।
KKR बनाम RR हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?
आईपीएल के इतिहास में दोनों के बीच KKR का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों टीमों के बीच 31 मैच खेले गए हैं। इनमें KKR ने 16 और राजस्थान ने 12 मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा दो मैच टाई रहे, जिन्हें राजस्थान ने जीता। वहीं, एक मैच रद्द हो गया था। पिछले साल खेले गए दोनों मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किए थे।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां अच्छा बाउंस मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। आउटफील्ड तेज होने के कारण रन बनाने में मदद मिलती है और मैदान अपेक्षाकृत छोटा होने से चौके-छक्कों की संभावना भी ज्यादा रहती है।
मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स प्रभावी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में मुकाबले के दौरान बल्ले और गेंद के बीच संतुलित टक्कर देखने को मिलती है।
इस मैदान पर अब तक 103 IPL मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 58 बार सफल रही है। वहीं, 2 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं।
KKR और RR की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी
राजस्थान रॉयल्स (RR)
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा

कहां देखें लाइव मैच?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दोपहर 3:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

