कोटा: राजस्थान के कोटा में रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत से सनसनी फैल गई है। प्रिंसिपल रामेश्वर रावल बुधवार रात रिटायर्ड पार्टी से लौट रहे थे, तभी बाइक समेत नाले में गिरकर उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह लाश मिलने के बाद इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई है।

कब और कैसे हुई घटना ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रामेश्वर रावल के रूप में हुई है, जो कि मूल रूप से खेड़ा रसुलपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में सुभाष नगर में रह रहे थे और झाड़ गांव के स्कूल में प्रिंसिपल के पद से पदस्थ थे। दो महीने पहले ही रामेश्वर प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुए थे।

कैसे हुआ हादसा ?

बुधवार को उज्जवल नगर में रिटायर्ड पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें शामिल होकर रामेश्वर अपने बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वो निर्माणधीन बिना बैरिकेडिंग वाले बोरखेड़ा थेकड़ा लिंक रोड नाले जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी। वहीं जब रामेश्वर घर नहीं लौटे, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरु की।

कैसे हुआ घटना का खुलासा ?

गुरुवार सुबह मजदूर जब काम पर पहुंचे, तो उन्हें एक बाइक नाले में गिरी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। इस दौरान रामेश्वर की लाश भी बाइक के नीचे दबी मिली, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी।

बोरखेड़ा थाना अधिकारी ने क्या कहा ?

इस मामले में बोरखेड़ा थाना अधिकारी अनिल टेलर का कहना है कि थाने पर सुबह सूचना मिली थी कि बोरखेड़ा थेकड़ा लिंक रोड नाले में एक बाइक नाले में गिरी हुई है। सूचनी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस बाइक को रस्सी से ऊपर निकाला गया, तो उसके नीचे एक व्यक्ति दबा हुआ मिला जिसकी पहचान अनंतपुरा इलाके के सुभाष नगर निवासी 60 वर्षीय रामेश्वर रावल के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

परिजनों ने क्या आरोप लगाए ?

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर रात में ठेकेदार का कोई भी व्यक्ति नहीं था। सुबह जब वह मजदूर को लेकर आए, तब 10 बजे घटना का पता चला। इस पूरे घटनाक्रम के लिए कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारी और निर्माण कर रहे ठेकेदार की गलती है। इनके खिलाफ लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई होनी चाहिए।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें