चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने राम मंदिर ट्रस्ट और मंदिरों में चढ़ावे को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर और अयोध्या की बात हो रही है, लेकिन भगवान के नाम पर जुटाए गए धन का स्पष्ट हिसाब जनता के सामने क्यों नहीं रखा जा रहा।

शैलजा ने लिखा कि लोग अपनी आस्था के साथ मंदिरों में चढ़ावा चढ़ाते हैं। कोई एक रुपये का दान देता है तो कोई अपने गहने तक भगवान के चरणों में अर्पित कर देता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वह पैसा कहां गया और उसके प्रति सरकार की क्या जिम्मेदारी है।
उन्होंने मंदिरों से सोना चोरी होने की घटनाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों पर भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। साथ ही सवाल उठाया कि धर्म की बात करने वाले लोग इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं।
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार की घोषणा के बाद हुआ था, लेकिन अब उसी ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय मामलों पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर वर्षों तक लोगों की आस्था से जुड़कर धन जुटाया गया और अब उसके उपयोग को लेकर पारदर्शिता जरूरी है।
शैलजा ने इस पूरे मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
