वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर एक बार फिर लापरवाही और स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। रतनपुर–बिलासपुर NH पर ‘लैला-मजनू’ स्टाइल में किए गए स्टंट कैमरे में कैद हो गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोपेड पर तीन लोग सवार होकर नेशनल हाईवे पर लापरवाही से वाहन चला रहे हैं। इस दौरान युवक-युवतियां सड़क पर रोमांटिक अंदाज में बैठे नजर आ रहे हैं, जिसे लोगों ‘लैला-मजनू’ स्टाइल बता रहे हैं।
इन युवाओं ने न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया। जो ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देखिये वायरल वीडियो –
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

