राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। राजधानी भोपाल में आज निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग और प्राधिकरणों के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में इसकी ट्रेनिंग चल रही है। इस दौरान सभी मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं को काफिले की आदत पूरी तरीके से छोड़ने और पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करने की नसीहत दी गई।
कार्यक्रम में कहा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का हर हाल में पालन करना है। कार्यक्रम सहित व्यक्तिगत रूप से भी उर्जा बचत करना है। उत्साह में कार्यकर्ता गाड़ियां लेकर आ जाते हैं, उन्हें रोकना है। खुद भी काफिले की आदत छोड़ना है। ट्रेनिंग में विभागीय मंत्री और अफसरों के साथ सामंजस्य बनाने की जानकारी भी दी गई।
मंत्री दर्जा प्राप्त करीब 60 अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों की ट्रेनिंग के दौरान कामकाज, वित्तीय प्रबंधन, शासन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। विभागीय नीति, दायित्व, अधिकार और जिम्मेदारियों की भी जानकारी दी गई।
अब तक हो चुकी हैं दो कार्रवाई
भिंड किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर को पद से पटाया गया है
पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर के सभी अधिकार फ्रीज हैं

