MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 05 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
बेटियों की खास कैबिनेट से मिलकर गदगद हुए डॉ. मोहन यादव, बताया कितना और कैसे इस्तेमाल करें AI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपनी कैबिनेट है। लेकिन, 5 अगस्त को उनका परिचय एक और खास कैबिनेट से हुआ। यह कैबिनेट थी भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय की। इस कैबिनेट से मिलकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव गदगद हो गए। उन्होंने बाकायदा स्कूल की कैबिनेट को मंच पर अपने पास बैठाया और कार्रवाई को समझा। एक तरफ उन्होंने छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, तो दूसरी ओर उनके संवाद से भी नया अनुभव लिया। दरअसल, स्कूल में ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि वे एआई का कितना और कैसे इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्राओं को सड़क पर घायल राहगीरों की सहायता करने का संदेश दिया। छात्राओं के बाद सीएम डॉ. यादव ने शिक्षकों से भी संवाद कर विचार साझा किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भविष्य के डॉक्टर तो नए नियमों से किया किनारा, नीट गड़बड़ी मामले के बाद संभल गए MP के जिम्मेदार…
मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में इस सत्र से लागू होने वाले प्रवेश के नए नियम फिलहाल टाल दिए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि एमबीबीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश पिछले नियमों (मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम-2018) के तहत ही होंगे। नए नियम भारी विरोध और न्यायालय में जाने के बाद नहीं थोपे जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
एमपी कांग्रेस में ‘ऑपरेशन रीसेट’! संगठन की सभी इकाइयां भंग, अब होगा नया गठन
मध्य प्रदेश कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एमपी कांग्रेस की सभी विभागों, प्रकोष्ठों और समस्त स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। अब संगठन का पुनर्गठन होगा। कल दिल्ली में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने आदेश जारी किया हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की कुर्सी पर खतरा? चुनावी हलफनामे में संपत्ति छिपाने का आरोप, HC ने सुरक्षित रखा फैसला
मध्य प्रदेश सरकार के खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। साल 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी हलफनामे में संपत्ति की जानकारी छिपाने के गंभीर आरोपों को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अहम सुनवाई पूरी हो गई है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इस मामले में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
EWS से नहीं टूटी सीलिंग, तो OBC से कैसे? मध्य प्रदेश ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित
मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27% आरक्षण दिए जाने और उससे जुड़ी विभिन्न याचिकाओं पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई आखिरकार पूरी हो गई है। लगातार 15 दिनों तक चली मैराथन बहस के बाद हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों, लंबित भर्ती प्रक्रियाओं और आरक्षण की संवैधानिक सीमाओं को लेकर कई तीखे सवाल-जवाब देखने को मिले। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
बिकेगा मूंग का एक-एक दाना! नर्मदापुरम में गरजे मंत्री राकेश सिंह; खनन माफिया और तवा पुल पर बड़ा फैसला
नर्मदापुरम के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश के लोक निर्माण एवं प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के आक्रामक रुख से प्रशासनिक अमले से लेकर अवैध खनन में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बलराम कृषि महोत्सव और बीजेपी कोर कमेटी की मैराथन बैठक में शामिल होने आए प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार किसानों के मामले में किसी तरह की लापरवाही और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर बुलडोजर जैसी सख्ती होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
दतिया कार्यकारिणी भंग होने पर अवधेश नायक ने जताई खुशी, नरोत्तम मिश्रा पर कसा तंज, कह दी ये बड़ी बात
दतिया में भाजपा की कार्यकारिणी भंग होने पर भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले अवधेश नायक ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अवधेश नायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, ‘प्रिय भंग कार्यकारिणी के दतिया विधानसभा के लोगों। 2018 में तुम्हारे आका ने अपने पुत्र मोह में मुझे बदनाम किया। पूरे पांच साल इंदौर में इसी खुन्नस में केस लगवा दिया। भाजपा संगठन ने प्रमाण मांगा तो एक भी प्रमाण पूर्व गृहमंत्री नहीं दे पाए। 2018 चुनाव के विजय जुलूस में मेरे द्वारा पहनाई माला उतार कर फेंक दी। शायरी सुनाकर मुझे लांक्षित किया। 2023 में वो हिसाब-किताब मैंने पूरा कर लिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
शिप्रा नदी के प्रदूषण पर भड़का संत समाज! उज्जैन से देवास पहुंचा अखाड़ा परिषद, कलेक्टर को दी चेतावनी
वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले भव्य सिंहस्थ महाकुंभ से पहले पवित्र मोक्षदायिनी मां शिप्रा नदी के लगातार हो रहे प्रदूषण को लेकर संत समाज का आक्रोश फूट पड़ा है। उज्जैन स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास के नेतृत्व में संतों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सीधे उज्जैन से देवास पहुंचा। संतों ने देवास के हवनखेड़ी गांव स्थित नागदहन नदी तथा आसपास की फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। गौरतलब है कि यही नागदहन नदी आगे जाकर शिप्रा नदी में मिलती है जो इसके पानी को अत्यधिक जहरीला और प्रदूषित बना रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
सरकारी दवाओं के स्टॉक से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक! MYH फार्मासिस्ट पर EOW का शिकंजा, आय से 108% ज्यादा दौलत का खुलासा; थाईलैंड यात्रा भी
सरकारी अस्पताल में दवाओं की जिम्मेदारी संभालने वाला एक फार्मासिस्ट अब खुद भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में है। इंदौर के एम.वाय. अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गौरखे के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की कार्रवाई ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपी ने अपनी वैध आय से 108 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। यही नहीं, सरकारी विभाग को कई संपत्तियों की जानकारी तक नहीं दी गई, जबकि विदेश यात्रा को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है। EOW की यह कार्रवाई सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर एक सरकारी कर्मचारी की आय के मुकाबले इतनी बड़ी संपत्ति कैसे खड़ी हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
‘सुलेशन’ के नशे में डूबता बचपन! खुलेआम नशा करते दिखे बच्चे, वायरल VIDEO ने उड़ाई प्रशासन की नींद
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। बिजुरी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मासूम बच्चे खुलेआम सुलेशन यानि जूता चिपकाने और पंचर बनाने वाले सॉल्यूशन का जानलेवा नशा करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सड़कों पर नाटकों और नुक्कड़ कार्यक्रमों के जरिए नशे से दूरी है जरूरी का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस और प्रशासन की जमीनी हकीकत इस वायरल वीडियो ने उजागर कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
MP में ESB ने निकाली बंपर भर्ती: 2000 से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू, जानें फीस और परीक्षा की तारीख
मध्य प्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ईएसबी (ESB) ने 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


