MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 06 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन: MP बना ग्रीन एनर्जी हब, CM डॉ. मोहन यादव ने प्रस्तुत किया हरित ऊर्जा मॉडल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में भाग लेते हुए कहा कि मध्यप्रदेश वर्ष 2030 तक देश के 500 गीगा वॉट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य नवकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण तथा हरित औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। म.प्र. आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
Government Job: MP में निकली बंपर भर्तियां, TET, कांस्टेबल समेत 19 हजार 62 पदों पर होगा एग्जाम, शेड्यूल जारी
Government Job: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के अलग-अलग विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। इसमें TET, पुलिस कांस्टेबल के 19 हजार 62 पद शामिल हैं। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
UP कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, MP के कुणाल चौधरी बने सह प्रभारी; इन नेताओं की छुट्टी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया सह प्रभारी नियुक्त किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
MP कांग्रेस महासचिव को बड़ी जिम्मेदारी: एसेट एंड प्रॉपर्टी डिपार्टमेंट के बने अध्यक्ष, पार्टी की सभी संपत्तियों का जमा करेंगे रिकार्ड
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के महासचिव संजय कामले को हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें एमपी कांग्रेस कमेटी के एसेट एंड प्रॉपर्टी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कामले कांग्रेस की सभी संपत्तियों का रिकार्ड जमा करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
दतिया उपचुनाव में हार से उमा भारती नाराज, जानिए किससे कहा- मेरी वजह से वोट बढ़े, ऐसा अभिमान न पालें
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में हुई भाजपा की हार पर पूर्व मुख्यमंत्री और फायरब्रांड नेता उमा भारती ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने रणनीति की समीक्षा करने और अभिमान न पालने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
दतिया जीत को ASP ने बताया ‘उधार का सिंदूर’: शाह-विजयवर्गीय मंथन के बीच दिल्ली पहुंचे नरोत्तम, PCC चीफ बोले- सपा का भी रहा योगदान
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो गया है, रिजल्ट भी सामने आ गया है लेकिन राजनीतिक उथल-पुथल और बयानबाजी जारी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी में भी हलचल मची हुई है। दिल्ली में कैलाश विजयवर्गीय और अमित शाह के बीच एक घंटे तक चर्चा हुई। इस मंथन के बीच नरोत्तम मिश्रा भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इधर, पीसीसी चीफ ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस की जीत नहीं है, समाजवादी पार्टी का भी योगदान रहा है। वहीं आजाद समाज पार्टी ने कांग्रेस की जीत को ‘उधार का सिंदूर’ बताया हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: एक ही बस में गांव पहुंचेंगे संभागायुक्त, कलेक्टर और सभी अफसर ,अंबा चंदन से होगी शुरुआत
प्रदेश सरकार अब प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर इंदौर जिले में शुक्रवार, 7 अगस्त से “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026” की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि संभागायुक्त, कलेक्टर और जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी एक ही बस में सवार होकर गांव पहुंचेंगे, जहां वे आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे, शिकायतें सुनेंगे और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे।अभियान की शुरुआत महू जनपद पंचायत के ग्राम अंबा चंदन से होगी। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे संभागायुक्त भास्कर लक्षकार, कलेक्टर शिवम वर्मा और जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर कार्यालय परिसर से एक साथ बस में रवाना होंगे। गांव पहुंचकर जनसंवाद शिविर लगाया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
भोजशाला पहुंची साध्वी ऋतंभरा: मां वाग्देवी के किए दर्शन, बोलीं- मां अधीर होकर कह रही मुझे लंदन से धार आना ही होगा
साध्वी ऋतंभरा गुरुवार को धार स्थित भोजशाला मंदिर पहुंची। उन्होंने मंदिर में स्थापित मां वाग्देवी के चित्र के दर्शन कर पूजा की। इस दौरान भोजशाला परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। साध्वी ऋतंभरा के भोजशाला पहुंचने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग पहुंचे और उनका स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
MP PSC: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए फिर खुला पोर्टल, 15 अगस्त तक आवेदन का मौका
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 674 पदों पर निकाली गई इस भर्ती में उम्मीद से काफी कम आवेदन प्राप्त होने के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 15 अगस्त तक फिर से आवेदन दर्ज करा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
NEET में नहीं मिली MBBS सीट, हार नहीं मानी: 21 साल की शुभांगी ने एक साथ क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां
संभाग की 21 वर्षीय शुभांगी मिश्रा को NEET में 570 अंक लाने के बाद भी MBBS की सीट नहीं मिली, लेकिन उन्होंने निराशा को अपनी किस्मत नहीं बनने दिया। बिना किसी महंगी कोचिंग और बड़े शहरों की सुविधाओं के सिर्फ यूट्यूब, ऑनलाइन स्टडी और सेल्फ स्टडी के दम पर पुलिस आरक्षक की बेटी शुभांगी ने महज 21 साल की उम्र में एक साथ पांच सरकारी नौकरियों की परीक्षा पास कर सबको चौंका दिया। उमरिया जिले के शाहपुर गांव की वर्षीय शुभांगी ने NEET परीक्षा में 570 अंक हासिल करने के बावजूद उन्हें MBBS में प्रवेश नहीं मिला, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपना लक्ष्य बदला और सरकारी नौकरी पाने की ठान ली। परिणाम यह हुआ कि महज कुछ ही समय में उन्होंने एक नहीं, बल्कि पांच सरकारी नौकरियों में सफलता हासिल कर ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


