MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 3 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
महाकालेश्वर मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ प्रोजेक्ट को मिला स्वर्ण पुरस्कार
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में श्री महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैन स्मार्ट सिटी के “त्रिनेत्र” प्रोजेक्ट को स्वर्ण पुरस्कार मिला है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस पर हर्ष जताते हुए कहा इसे गौरव का विषय बताया। सीएम ने कहा कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने के लिए जल्द MoU किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
MP से पकड़ाया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी
गुजरात ATS ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आतंकियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इनमें से एक दहशतगर्द बिलाल दुरानी उर्फ मोहम्मद अमर घाघा,उर्फ अबू दुजाना, उर्फ अबू सूफियान को देवास जिले से दबोचा गया है। आतंकी घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था। पढ़ें पूरी खबर…
MP में ‘पंचायत 5’ की शूटिंग दौरान आस्था से खिलवाड़
सीहोर जिला इन दिनों वेब सीरीज और फिल्मों की शूटिंग का पसंदीदा गढ़ बनता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को कुचलने का एक बेहद शर्मनाक ट्रेंड भी सामने आ रहा है। अभी एक महीना पहले इच्छावर में हुआ विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि अब सीहोर के महोडीया गांव से आस्था को ठेस पहुंचाने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। इस बार निशाने पर है देश की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन 5, जिसकी शूटिंग के दौरान पवित्र धार्मिक स्थलों की मर्यादा को तार-तार करने का आरोप लगा है। पढ़ें पूरी खबर…
दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त आएंगे MP
दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मध्य प्रदेश दौरा तय हो गया है। उनका यह दौरा चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त 4 जुलाई की दोपहर बाद इंदौर पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
मॉब लिंचिंग में सजा सुनाने वाली जज को धमकी
नर्मदापुरम में चर्चित मॉब लिंचिंग मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली माननीय न्यायाधीश को सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने दो टूक कहा कि राज्य में न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस को झटकों पर झटका लगता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवाद के अब कांग्रेस के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने करीब 30 साल तक पार्टी से जुड़े रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने जीतू पटवारी पर जमीनों की दलाली करने का भी आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…
राम मंदिर चंदा चोरी: दिग्विजय सिंह करेंगे केस
राम मंदिर चंदा चोरी पर सियासत गरमा गई है। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैंने भी चंदा दिया है। चंदा चोरी मामले में मामला दर्ज कराएंगे। इतना ही नहीं वे उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा भी निकालेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
MP में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। अदालत ने सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर 17 अगस्त तक विस्तृत जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
कृषि सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था नकली नोटों का खेल
आगर मालवा जिले में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कृषि सेवा केंद्र की आड़ में चल रहे इस अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 57 हजार 500 रुपये के 500-500 के नकली नोट, रंगीन प्रिंटर, कटर और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की जाति को लेकर गांव में बजी डुगडुगी
जाति प्रमाण पत्र को लेकर सवालों के घेरे में फंसी नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की जाति की जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति के निर्देश पर नागौद तहसील के ग्राम वसुधा और हरदुआ मझोल समेत संबंधित क्षेत्रों में डुगडुगी बजवाई गई। इस दौरान प्रशासन के लोगों ने गांव वालों से प्रतिमा बागरी से जुड़े सबूत या कागज राज्य स्तरीय छानबीन के सामने पेश करने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

